अल्प प्रवास पर श्योपुर जिले के दौरे पर आए केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर चीतों के बाडे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीतों से जुड़ी हर गतिविधि के बारे में कूनो के अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए किए गए इंतजामों को भी बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान एक चीता बड़े आराम से बाडे में बैठा नजर आया, जिसे देखकर केंद्रीय मंत्री और चीता टास्क फोर्स के अधिकारियों ने खुशी जाहिर की।
ये भी देखें: चीतों से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप
दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीते इसी महीने आ सकते हैं। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। जो तैयारियां अधूरी रह गई है उन्हें मूर्त रूप देने की तैयारी कूनों में तेजी के साथ की जा रही है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए कूंनों में किए गए इंतजामों को देखने के लिए कूनो के दौरे पर आए थे। उन्होंने चीतों के नए बाडे और अन्य तैयारियों को देखा। सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली। कितनी तैयारियां हो चुकी हैं, कितनी बाकी है और क्या किया जाना चाहिए, इस बारे में भी उन्होंने चीता टास्क फोर्स के अधिकारियों से चर्चा की।
चीता टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ जिप्सी से बड़े बाड़ों में विचरण कर रहे चीतों को उन्होंने नजदीक से देखा। उनकी गतिविधियां भी देखी। वह ठीक से शिकार कर रहे हैं और उनका व्यवहार कैसा है, इस बारे में भी कूनों के अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान एक चीता आराम से बाड़े में लेटा हुआ था। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी तस्वीरें खींची। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ एनटीसीए के एडीजी एसपी यादव, सीसीएफ, डीएफओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।