फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Phase 3 Election: वोट करने पर मिली डायमंड रिंग, ढाई फीट के मतदाताओं ने की वोटिंग, देखें मतदान की झलक

Tue, 07 May 2024 03:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

Lok Sabha Phase 3 Election: वोट करने पर मिली डायमंड रिंग, ढाई फीट के मतदाताओं ने की वोटिंग, देखें मतदान की झलक
विज्ञापन
1 of 2
लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण, मध्य प्रदेश में मतदान की झलक। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मध्य प्रदेश में जारी है। प्रदेश की नौ सीटों पर दोपहर एक बजे तक   44.67 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान राजगढ़ सीट पर 52.60 फीसदी और सबसे कम 37.37 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है। मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह नजर आया है, लेकिन 12 बजे के बाद गर्मी ज्यादा बढ़ने से मतदाता घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अब शाम को एक बार फिर मतदान केंद्रों पर वोटरो की भीड़ नजर आ सकती है। अब देखिए, तीसरे चरण के मतदान की अलग तस्वीरें...

मतदान करने पर मिली डायमंड रिंग
राजधानी भोपाल के चार इमली मतदान केंद्र पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने लकी ड्रॉ निकाला। मतदान करने वाले चार इमली निवासी योगेश साहू को डायमंड रिंग मिली। मीडिया से बात करते हुए योगेश साहू ने कहा कि मुझे फोन आया कि लकी ड्रॉ में आपने डायमंड रिंग जीती है। पहले मुझे यह फेक कॉल लगा, लेकिन बाद में यकीन हो गया।



तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान
भोपाल संसदीय क्षेत्र क्र. 19 अंतर्गत चार इमली क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र में विद्यावती दुबे (95 वर्ष ), डॉ. कृपाशंकर चौबे, रक्षा दुबे चौबे और वत्सला चौबे ने किया मतदान।

 

ढाई फीट ऊंचे 3 मतदाताओं ने डाले वोट
विदिशा लोकसभा क्षेत्र के सीहोर जिले के ग्राम मुगीसपुर में ढाई फीट ऊंचे तीन मतदाताओं ने वोट दिए। इनमें समी उल्ला (58), बीब उल्ला (65) और सहेदा बी (68) ने मतदान किया। इन तीनों की लंबाई करीब ढाई फीट है।



103 साल की बुजुर्ग को बूथ तक लाए सिंधिया 
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के बामोरकलां में ग्राम पंचायत में 103 वर्षीय वृद्ध महिला नन्नू भाई ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया उनका हाथ पकड़ा उन्हें मतदान केंद्र तक लाए और फिर अंदर ले जाकर वोट डलवाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने किया मतदान
स्टेट स्वीप आइकॉन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने चूना भट्टी स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से अपना अमूल्य वोट डालने की अपील की। 



रायसेन में 90 साल के भोगचंद ने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। वे लाठी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे और वोट देकर अपनी पसंद का सांसद चुना।



मुरैना संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आने वाले मतदाताओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मठा, आम का पना और शरबत आदि ठंडे पेय पदार्थ दिए जा रहे हैं।
 


राजधानी भोपाल के वैशाली नगर के कुकुड़ भवन में दिव्यांग आनंद राय ने मतदान किया। उन्होंने कहा है कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान में करना चाहिए। आनंद ने अपने परिवार के साथ मतदान कर लोगों को संदेश दिया है कि वे सभी काम छोड़कर मतदान करें। 



स्टेट स्वीप आइकॉन अभिनेता राजीव वर्मा और थियेटर आर्टिस्ट रीता वर्मा ने भोपाल में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता की।



नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भोपाल के मतदान केंद्र क्र. 210, 211 और 212 में लकी कूपन ड्रॉ काउंटर बनाया गया है। मतदान के बाद कूपन भरने वाले मतदाताओं को ड्रॉ के माध्यम से इनाम भी दिए गए।



फिलीपींस और श्रीलंका से आए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने संसदीय क्षेत्र भोपाल और विदिशा के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर लोकसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया की जानकारी ली और युवा मतदाताओं से चर्चा भी की। 



मुरैना संसदीय क्षेत्र की सबलगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को सुगमता से मतदान कराने के लिए व्हील चेयर और वॉलंटियर्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।



भिंड लोकसभा क्षेत्र की दतिया विधानसभा के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता सपना ने उत्साह के साथ मतदान किया। वे बैसाखी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंची। 



खंडवा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 29 के विधानसभा क्षेत्र हरसूद मतदान केंद्र क्र.187 झिरपा में ग्रामीण मतदाता अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया। 
 


संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 अंतर्गत मतदान केंद्र 136 में डॉ. केपी अरोरा,  इंदिरा अरोरा, डॉ. सुदीप अरोरा, तरुणा अरोरा, डॉ. नेहा अरोरा और रचना गुप्ता  ने एक साथ मतदान किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें