फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kubereshwar Dham: पं. प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव के लिए मप्र के कई रास्ते बंद, पिछले साल मची थी भगदड़

Fri, 01 Mar 2024 01:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कुबरेश्वर धाम सीहोर Kubereshwar Dham Sehore में सात से 13 मार्च तक आयोजित होगी कथा, वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया, महाशिवरात्रि के चलते उज्जैन से महाकाल दर्शन के बाद बड़ी संख्या में सीहोर जाएंगे भक्त
 
विज्ञापन
1 of 2
पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पंडित प्रदीप मिश्रा pandit pradeep mishra के कुबेरेश्वर धाम kubereshwar dham sehore में सात मार्च से रुद्राक्ष महोत्सव और शिवमहापुराण कथा का आयोजन होने वाला है। कुबेरेश्वर धाम सीहोर में स्थित है। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कई रास्तों के ट्रैफिक को बदला गया है। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों को बंद भी रखा जाएगा। यह कथा सात से 13 मार्च तक चलेगी। आयोजन समिति ने कहा है कि पांच लाख से अधिक श्रद्धालु आएंगे। कार्यक्रम के दौरान आठ मार्च को महाशिवरात्रि mahashivratri 2024 के उपलक्ष्य में उज्जैन से आने वाले श्रद्धालु, महाकाल mahakaleshwar temple ujjain के दर्शन के बाद सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में भी जाएंगे। सात दिन तक चलने वाली इस शिवमहापुराण कथा में हर दिन लाखों श्रद्धालु आएंगे। यह श्रद्धालु मप्र सहित अन्य राज्यों से सड़क मार्गों से हर दिए आना जाना करेंगे। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसी वजह से व्यवस्था बदली गई है। भारी यातायात को सीहोर-आष्टा हाईवे मार्ग से संचालित न कर डायवर्ट कर दिया गया है।



पहला मार्ग
भोपाल से इंदौर जाने वाले भारी वाहनों के लिए भोपाल से श्यामपुर, ब्यावरा होते हुए इंदौर जा सकेंगे (तूमडा दोराहा जोड होते हुए), इंदौर से भोपाल जाने वाले भारी वाहनों को देवास से व्यावरा, श्यामपुर होते हुए भोपाल जा सकेंगे। 

दूसरा मार्ग
भोपाल से सीधे आष्टा, देवास इंदौर जाने वाले सभी छोटे वाहन एवं यात्री बस सीहोर स्थित क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ एवं अमलाहा होते हुए इंदौर को ओर जाएंगे। 

तीसरा मार्ग
इंदौर से भोपाल सीहोर जाने वाले वाहन अमलाहा से भाऊखेड़ी जोड़ एवं क्रिसेंट चौराहा होते हुए सीहोर, भोपाल जा सकेंगे। केवल कुबेरेश्वर धाम जाने वाले वाहन ही सीधे हाईवे से जा सकेंगे। अन्य सभी वाहनों को डायवर्सन मार्ग से ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
अव्यवस्थाओं के बीच भक्त हुए थे परेशान। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पिछले साल मच गई थी भगदड़
पिछले साल महोत्सव के पहले ही दिन भगदड़ मच गई थी। लाखों लोग रुद्राक्ष लेने के लिए उमड़ गए थे। बढ़ती भीड़ के कारण कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गए थे और इसके बाद रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम रोक दिया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुबेरेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं को पिछले साल भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा था। छांव का इंतजाम तक न होने की वजह से कड़कती धूप में लोगों ने कथा सुनी। सात दिन में बच्चे-महिलाओं समेत 8 लोगों की जान गई थी। इसके अलावा आने जाने वाले रास्तों में कई हादसों की वजह से कई लोगों की जान गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें