कल इंदौर में निकलने वाली रंगपंचमी की गेर के लिए राजवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, महलों आदि सभी स्थानों को प्लास्टिक शीट और अन्य सामग्री से पूरी तरह से ढंक दिया गया है। प्रशासन ने राजवाड़ा महल को चारों तरफ से शीट से कवर किया है। गोपाल मंदिर, सराफा बाजार सहित अन्य दुकानों, घरों को भी रंगपंचमी पर रंगों से बचाने के लिए ढंका गया है।
मंदिरों महलों को ढंका गया। फूलों से बनाए गए रंग। फोटो जयेश मालवीय
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
रंगपंचमी के लिए शुक्रवार को दिनभर शहर में तैयारी चलती रही। हिंद रक्षक की फाग यात्रा में पलाश के फूलों से तैयार रंग गुलाल उड़ेगा। इसके लिए कार्यकर्ता दिनभर फूलों से रंग बनाते रहे। रंगपंचमी पर फाग यात्रा के प्राकृतिक रूप को बनाए रखने के लिए फूलों से रंगों को बनाया गया है।