फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: लोगों के करोड़ों रुपए डूबे, एआई से परिचितों की हूबहू आवाज और वीडियो बनाकर मांगे पैसे

Mon, 07 Aug 2023 03:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Cyber Fraud Cases: इंदौर में एक साल में 15 हजार शिकायत दर्ज, पुलिस-प्रशासन भी इससे चिंतित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने साइबर अपराध को और भी खतरनाक बना दिया 
 
विज्ञापन
1 of 8
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
अर्जुन रिछारिया. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने साइबर अपराधों को और भी खतरनाक बना दिया है। पिछले कुछ सालों में साइबर अपराधों ने अन्य सभी तरह के अपराधों को कोसों पीछे छोड़ दिया है। यदि मध्यभारत में सबसे तेजी से आगे बढ़ते शहर इंदौर की ही बात करें तो यहां पर साइबर क्राइम के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पिछले एक साल के अंदर साइबर क्राइम की 15 हजार शिकायतें आई हैं जिनमें युवाओं को सबसे अधिक शिकार बनाया गया है। इंदौर पुलिस भी इन आंकड़ों की वजह से चिंतित है। 
विज्ञापन

2 of 8
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पांच सबसे खतरनाक तरह के साइबर क्राइम टॉप पर -
1. एआई का उपयोग कर परिचितों की वाइस में मांग रहे पैसा
सबसे खतरनाक बदलाव एआई की वजह से है। साइबर अपराधी अब एआई का उपयोग कर वाइस जनरेट करने लगे हैं। इससे वे परिचितों की आवाज में फोन करते हैं और पैसे मांगते हैं। फोन करते समय भी गंभीर स्थिति बताते हैं कि अस्पताल में हैं तुरंत पैसे भेज दो या कहीं फंस गए हैं। इस स्थिति में सामने वाले के पास सोचने का समय नहीं होता और वह तुरंत पैसे डाल देता है। बाद में फ्रॉड का पता चलता है। 
विज्ञापन

3 of 8
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
2. सबसे अधिक जॉब फ्रॉड के केस 
इसमें अपराधी युवाओं को टारगेट करते हैं। पहले स्कूल या कालेज के छात्रों को एक टास्क दिया जाता है। इन टास्क में यूट्यूब चैनल पर कमेंट करना, शेयर करना, किसी वेबसाइट की लिंक शेयर करना जैसे काम शामिल रहते हैं। पहले छोटे छोटे टास्क देकर स्टूडेंट्स को पैसा दिया जाता है। इसके बाद उनसे कहा जाता है कि एक बड़ा प्रोजेक्ट है जिसके लिए आपको दस से 20 हजार रुपए या इससे भी अधिक की राशि डिपाजिट करनी होगी और इसमें आपको बहुत अच्छा रिटर्न मिलेगा। स्टूडेंट लालच में पैसा जमा कर देते हैं और फंस जाते हैं।

4 of 8
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
3. सोशल मीडिया हंटिंग भी बढ़ रही
फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के पेज हैक हो रहे हैं। हैकर पेज हैक कर अपने प्रमोशन करने लगते हैं। अगर विदेशी कंपनियों ने हैक किया है तो वह दूसरी मार्केटिंग एजेंसी या कंपनियों को यह पेज बेच देते हैं। देश की कई बड़ी कंपनियों और सेलिब्रिटी के पेज पिछले कुछ दिनों में हैक हुए हैं। इन्हें रिकवर करना भी बहुत मुश्किल होता है। 
विज्ञापन

5 of 8
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
4. एक हजार करोड़ से ज्यादा का स्कैम है इंस्टाग्राम बिटकॉइन
इसमें आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर बिटकाइन का प्रमोशन किया जाता है। आपकी ही फोटो निकालकर पोस्ट की जाती है कि आपने बिटकॉइन में निवेश कर लाखों रुपया कमाया है। लोग आपकी फोटो देख विश्वास कर लेते हैं और संबंधित प्रोफाइल पर निवेश के लिए संपर्क करते हैं। आपका अकाउंट रिकवर हो गया तब भी आपके मित्र को पता नहीं चलता क्योंकि वह दूसरी प्रोफाइल पर डायवर्ट हो गया है। वह वहां निवेश करता रहता है और पैसे डूब जाते हैं। जब आप फ्राड की शिकायत करते हैं तो पैसा भी रिकवर नहीं हो पाता क्योंकि आपने उसे बिटकॉइन में निवेश किया था।
विज्ञापन

6 of 8
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
5. व्यापारी भी बन रहे आसान शिकार
यह नए तरीके का फ्राड है। साइबर फ्राड करने वाला अब अकाउंट में पैसे आते ही एटीएम से नहीं निकालता न ही कहीं पैसा ट्रांसफर करता है। वह किसी बड़ी दुकान से सामान खरीद लेता है और वहां पर आनलाइन पेमेंट करता है। पुलिस जांच के लिए दुकानदार का अकाउंट बंद कर देती है। पूछताछ में दुकानदार को साबित करना पड़ता है कि साइबर फ्राड करने वाले से उसका कोई संबंध नहीं है। 

कितनी शिकायतें हो रहीं इंदौर में
एसीपी साइबर निमेष देशमुख ने बताया कि हर दिन औसतन 40 शिकायतें आ रही हैं। महीने की 1200 से अधिक और साल की 15 हजार से अधिक शिकायतें आ रही हैं। एसीपी ने बताया कि तेजी से बढ़ते आंकड़े चिंताजनक हैं और इसके लिए पुलिस और जनता को मिलकर काम करना पड़ेगा। 

जितनी जल्दी हो शिकायत करें
एसीपी साइबर निमेष देशमुख ने बताया कि जितना जल्दी हो शिकायत करें। इससे पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। शिकायत होते ही साइबर फ्रॉड करने वाले का अकाउंट बंद कर दिया जाता है जिससे वह पैसा नहीं निकाल पाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
साइबर हेल्पलाइन नंबर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कहां करें शिकायत
इस वेबसाइट पर जाकर करें

National Cyber Crime Reporting Portal
https://ncrb.gov.in/
 
इस पर फोन करें
नेशनल Helpline Number -1930 (working 24x7)

इंदौर में साइबर अपराध के लिए यहां तुरंत फोन करें
7049124445
विज्ञापन

8 of 8
साइबर अपराधों पर विशेषज्ञों ने दी जरूरी जानकारियां। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विशेषज्ञों ने जताई चिंता, कहा- जनता जागरूक हो, पुलिस भी अपडेट हो रही
अमर उजाला ने इस मामले में इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर, डीसीपी क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल, एसीपी साइबर निमेष देशमुख, साइबर एक्सपर्ट सन्नी वाधवानी से बात की। कमिश्नर मकरंद देऊस्कर का कहना है कि हर तीन महीने में नए तरह के साइबर क्राइम हो रहे हैं जो चिंता का विषय है। पुलिस अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है लेकिन लोगों को भी जागरूक रहना होगा। सभी के समग्र प्रयासों से ही इन पर लगाम लगाना संभव होगा। डीसीपी क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल ने साइबर अपराधों के विषय में जानकारी दी और बताया कि इसमें हो रहा एआई का उपयोग बेहद खतरनाक है। इसकी वजह से नए तरीके के साइबर अपराधों में इजाफा हो रहा है। साइबर एक्सपर्ट सन्नी वाधवानी ने बताया कि बिटकॉइन में निवेश, सोशल मीडिया हंटिंग और व्यापारियों को फंसाना बिल्कुल नया ट्रेंड है। इन सभी मामलों में जागरूकता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें