पीएम मोदी ने वैदिक घड़ी का शुभारंभ किया था
- फोटो : अमर उजाला
विश्व की पहली विक्रामदित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन ने विक्रमोतत्सव के अवसर पर विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य भारतीय काल गणना परंपरा का साक्षात्कार पूरी दुनिया को कराना है।
भोपाल एम्स में पहली बार ड्रोन से दवा की डिलीवरी
भोपाल एम्स ने 13 फरवरी को ड्रोन से दवा की डिलीवरी की। ट्रायल के पहले दिन 20 मिनट में ड्रोन ने 45 किमी की दूरी तय की है। एम्स में इसके लिए दो ड्रोन स्टेशन बनाए गए। इसका प्रयोग इमरजेंसी में किया जाएगा।
प्रदेश को मिली सरसी आईलैंड की सौगात
शहडोल जिले के ब्यौहारी में सरसी आईलैंड की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिसंबर में सौगात दी। यह आइलैंड बाणसागर डैम के बैकवाटर में बना हुआ है। यह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मैहर के करीब है। पानी के बीच यह प्राकृति सुंदरता से भरा हुआ है। सरसी आइलैंड पर 10 इको हट बनाए गए हैं। सीएम ने इसके उदघाटन पर कहा था कि शहडोल का ये सरसी आइलैंड अंडमान निकोबार से कम नहीं है। इसके शुरू होने से यहां अब पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
ये भी पढ़ें: नए साल में इंदौर में बिछेगा नई सड़कों का जाल,मेट्रो का संचालन भी होगा
महिलाओं को नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण
प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश सिविल सेवाओ में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया। यह फैसला प्रदेश में दिसंबर माह से ही लागू भी हो गया। अभी तक महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलता था। इससे उन्हे एमपीपीएससी और मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में फायदा मिलेगा।
गोबर से सीएनजी बनाने के प्लांट की स्थापना
ग्वालियर स्थित आदर्श गौ-शाला में देश की पहले 100 टन क्षमता वाले सीएनजी प्लांट की स्थापना की गई। ग्वालियर में स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी लाल टिपारा गोशाला में इसका प्लांट लगाया गया। इस बायोसीएनजी प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया। इंदौर में पहले से वायो सीएनजी प्लांट है, लेकिन वहां इसके लिए गीले कचरे का उपयोग किया जाता है, जबकि यहां सिर्फ गोबर का उपयोग होगा।
प्रदेश के छठे रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के छठवें एयरिपोर्ट का उदघाटन करते हुए विंध्य क्षेत्र को अक्टूबर माह में बढी सौगात दी। भोपाल, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर और ग्वालियर के बाद रीवा प्रदेश का 6वां एयरपोर्ट है, जिसे डीजीसीए ने लाइसेंस दिया है। इस एयरपोर्ट से प्रदेश के 65 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने का दावा किया गया।
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के रूप में नवाचार
सरकार ने प्रदेश में निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रीजनल इंडस्ट्री के रूप में नवाचार किया। प्रदेश में उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापमुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। अभी शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लवे प्रस्तावित है। अभी तक की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में तीन लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव सरकार को मिले है। वर्ष 2025 में भोपाल में गलोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें: साल 2024 में इंदौर को मिले पांच ब्रिज, नए बस स्टैंड भी बनकर तैयार
श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के गठन को स्वीकृति
प्रदेश में रामवनगमन पथ की तर्ज पर श्रीकृष्ण पाथेय में 3200 से अधिक कृष्ण मंदिरों का रखरखाव किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के गठन को स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत सांदीपनि गुरुकुल जहां श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी, उसकी पुनर्स्थापना होगी। उज्जैन में स्थापित होने वाले इस गुरुकुल में 64 कलाओं और 14 विद्याओं की शिक्षा दी जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण की अवधारणा के अनुरूप शिक्षा और संस्कृति के साथ खेती और गो व पशु संवर्धन की विरासत का भी विकास होगा।
यह भी सौगातें मिली
- 18 हजार 36 करोड़ की लागत से इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन परियोजना स्वीकृत। इसमें 309 किमी लंबी रेल लाइन में 30 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे। इस रेल परियोजना से प्रदेश के जनजातीय बाहुल जिले बड़वानी, धार, खंडवा, खरगोन और इंदौर समेत निकटवर्ती जिलों को लाभ होगा।
- तीन हजार 589 करोड़ की लागत से भोपाल-कॉनपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन में अपग्रेड करने की स्वीकृति।
- 8 लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई स्पीडर कॉरिडोर की परियोजना स्वीकृति।
- प्रत्येक विकासखंड में वृंदावन गांव विकसित होगी। वहीं, नगरीय निकाय में गीता भवन बनाए जाएंगे।
- लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष पर विजयादर्शमी के पावन पर्व पर पूरे प्रदेश में शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया।
- निवाड़ी में स्थित राम राजा की नगरी ओरछा को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का निर्णय लिया।
ये भी पढ़ें: 20 सीनियर IAS अफसरों की 2025 में विदाई, जाने किन अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का मौका
खजुराहो डांस फेस्टिवल में बना गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश के खजुराहो डांस फेस्टिवल में कथक महाकुंभ में 20 फरवरी को 1484 कलाकारों ने एक साथ राग बसंत की लय पर अपनी प्रस्तुति दी इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोक नृत्य का परफॉर्मेंस से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में मध्य प्रदेश का नाम दर्ज हो गया है।
गीता जयंती पर 'कर्म योग' सस्वर पाठ से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
भोपाल में गीता जयंती पर पहली बार पांच हजार से अधिक आचार्यों ने गीता के तीसरे अध्याय 'कर्म योग' सस्वर पाठ किया, जो करीब 9 मिनट तक चला। इस पाठ के साथ ही गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के पदाधिकारियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा की। साथ ही मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा।
ताल दरबार में वंदे मातरम की धुन बजा बनाया रिकॉर्ड
ग्वालियर में आयोजित ताल दरबार में प्रदेश के 1300 से अधिक कला साधकों ने वंदे मातरम की धुन बजाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रदेश का नाम दर्ज कराया।