मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा केवल राष्ट्र निर्माण की विचारधारा है
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने की रणनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा है। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा बनने तक की यात्रा को याद करते हुए कहा कि विचारधारा से कोई समझौता नहीं हुआ। धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान को उन्होंने याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने गुलामी के प्रतीकों को समाप्त कर राष्ट्रवाद को पुनः स्थापित किया है। डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं जैसे उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और चंद्रयान जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए भारत की प्रगति को रेखांकित किया। समापन अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन, सावित्री ठाकुर, जॉर्ज कुरियन, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राजेन्द्र शुक्ल भी मंच पर उपस्थित रहे। संचालन भाजपा महामंत्री कविता पाटीदार और आभार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें-
MP News: मूंग 8682 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदेगी सरकार, 19 जून से शुरू होगा किसानों का रजिस्ट्रेशन
ज्योतिरादित्य सिंधिया और 15 विधायक रहे अनुपस्थित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन के लिए संचालन और व्यवस्था समिति बनाई गई थी। हम सभी सांसद-विधायकगणों ने पचमढ़ी के अटल वाटिका में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधे रोपे हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। पानी पीने के लिए तांबे के बोतल और ग्लास का उपयोग किया गया। खाने के बर्तन में प्लास्टिक का उपयोग नहीं हुआ। पूरे प्रशिक्षण वर्ग में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने और विकसित मध्यप्रदेश के साथ ही ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सदैव कृत-संकल्पित हैं। भाजपा के सभी सांसद और विधायक इसमें शामिल हुए। कुल 201 कार्यकर्ताओं में से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और 15 विधायक शामिल नहीं हुए।