केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ सीएम डॉ. यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
प्रशिक्षण वर्ग में अपनी-अपनी भूमिका को और मजबूत बनाने का कार्य होगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान पर भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान प्रेरित आतंक को समूल नष्ट करने का काम किया है। अलगाववाद, नक्सलवाद और आतंकवाद की गतिविधियां होती रहती थी, लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यों और नीतियों से नक्सलवाद और आतंकवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। देश के गृह मंत्री ने देश के अंदर नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का प्रण लिया है। आज आयोजित सांसद एवं विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग हमारी भूमिका को और मजबूत बनाने का कार्य करेगा। हम सभी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है।
ये भी पढ़ें-
MP News: भोपाल और राजस्थान में HUT आतंकियों के ठिकानों पर NIA की रेड, झालावाड़ में खंगाला कपड़ा व्यापारी का घर
तीन दिन में 14 सत्र अलग-अलग विषय पर होंगे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन और समापन सत्र मिलाकर कुल 14 अलग-अलग रहेंगे, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। वीडी शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री के साथ गुजरात सरकार में कार्य करने, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के साथ सीएए कानून लाने या देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आपके नेतृत्व में ही देश भर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह से समाप्ति की ओर है।
ये भी पढ़ें-
MP News: भोपाल एयरपोर्ट के 10 किमी दायरे में 27 मैरिज गार्डन को नोटिस, लेजर लाइट से विमान लैंडिंग में बाधा
सांसद-विधायकों ने लगाए पौधे
पचमढ़ी में कार्यक्रम स्थल पर सभी मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और नेताओं ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर सभी ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे रोपे और उनके नाम की तख्तियां भी लगाईं। तख्ती पर संबंधित जनप्रतिनिधि/ नेता का नाम, उनकी मां का नाम और पौधा लगाने की तारीख भी दर्ज की गई। पौधे लगाने वाले पार्क को अटल पार्क नाम दिया गया।
ये भी पढ़ें-
MP News: मूंग एवं उड़द की खरीदी के लिए पंजीयन 19 जून से, सीएम ने किसानों की मांग पर लिया फैसला
व्यक्तित्व कौशल पर भी सत्र
प्रथम सत्र को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘‘लोक व्यवहार एवं समय प्रबंधन, व्यक्तित्व कौशल’’ विषय पर संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनीस ने की। द्वितीय सत्र को केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ‘‘विकसित भारत-मोदी सरकार के परिवर्तनकारी कदम’’ विषय पर संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके ने की। तृतीय सत्र में तीन समानान्तर सत्रों को केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटिक, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं सांसद सुधीर गुप्ता ने संबोधित किया।