फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा में 300 लोग बीमार: सगाई समारोह में दावत के बाद फूड पॉइजनिंग से अधिकांश को उल्टी-दस्त, अस्पताल में कम पड़े बेड

Fri, 25 Mar 2022 02:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में सगाई समारोह की दावत खाने के बाद 300 लोग बीमार पड़ गए। अधिकांश को उल्टी-दस्त की शिकायत हुआ तो वे अस्पताल पहुंचे। फूड पॉइजनिंग का मामला बताया जा रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची। कुछ लोग निजी अस्पताल में भी इलाज करा रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 3
खंडवा जिला अस्पताल में जगह कम पड़ गई। - फोटो : अमर उजाला
खंडवा में सगाई समारोह की दावत खाने के बाद 300 लोग बीमार पड़ गए। अधिकांश को उल्टी-दस्त की शिकायत हुआ तो वे अस्पताल पहुंचे। फूड पॉइजनिंग का मामला बताया जा रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची। कुछ लोग निजी अस्पताल में भी इलाज करा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 3
मरीजों को जहां जगह मिली, वहां इलाज दिया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार खंडवा के हजरत खान शाह वली वार्ड में एक मुस्लिम परिवार में सगाई समारोह का आयोजन था। गुरुवार रात शहनाई पैलेस में दावत आयोजित की गई थी। दावत में नॉनवेज सहित वेज खाना और मिठाई शामिल थी। यहां लगभग 500 लोगों ने खाना खाया, जिसमें से लगभग 300 लोगों को तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मिठाई में कोई खराबी होने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है। गुरुवार देर रात से एक-एक कर उल्टी दस्त के मरीज अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में महिला, बच्चों सहित बुजुर्ग भी शामिल हैं। जिला अस्पताल में इतने मरीज एकसाथ आने से जगह नहीं बची। जिसे जहां जगह मिली, वहां लेट गया है। मरीजों को जमीन पर ही लेटा कर उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि अभी तक किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। कुछ लोगों ने निजी अस्पताल का रुख कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मरीजों को जमीन पर ही लेटा कर उनका इलाज किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि दावत में नॉनवेज और वेज खाना बना था। खाने में मिठाई भी शामिल थी। मरीजों का मानना है कि मिठाई का मावा खराब होने से सभी की तबीयत बिगड़ी है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि किस खाने में खराबी के चलते इतने लोगों को फूड पॉइजनिंग का शिकार होना पड़ा।

जिला अस्पताल के डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि जिला अस्पताल में 120 मरीज भर्ती हुए हैं जो किसी शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। हालांकि सभी की स्थिति बेहतर है, लेकिन मरीजों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें