रानी लक्ष्मीबाई के गेटअप में तिरंगे में सजीं और अपनी परफॉर्मेंस के जरिए नारी सशक्तीकरण का संदेश देतीं अनामिका वोहरा के सिर तीज क्वीन का ताज सजा। वहीं अपने अंदाज और परफॉर्मेंस से लोगों का मन मोह लेने वाली गीता सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। स्वच्छता का संदेश देतीं सफेद रंग में तैयार संतोष विश्नोई ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
2 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
मौका था बुधवार को अमर उजाला की ओर से आलमबाग स्थित होटल पिकेडली में आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम- तीज क्वीन प्रतियोगिता’ का। देशभक्ति और सावन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
एक ओर जहां महिलाओं ने देशभक्ति के गीत गाकर महफिल को राष्ट्र भावना ने भर दिया वहीं दूसरी ओर सिंगिंग, डांसिंग और रोमांचक गेम्स खेलकर खूब मस्ती भी की।
4 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता नीलम सिंह व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रम का सिलसिला। सबसे पहले तीज क्वीन प्रतियोगिता के लिए पहले राउंड में देशभक्ति थीम पर तैयार 50 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
5 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
निर्णायक मंडल में मौजूद मुख्य अतिथि नीलम सिंह, व विशिष्ठ अतिथियों में मौजूद फेमस सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर अनुपमा राग, संयुक्त सचिव एलडीए ऋतु सुहास, सामाजिक कार्यकर्ता रीना सिंह, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के को-चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह, सोशल वर्कर सीमा मोदी व लैक्मे सैलून व लैक्मे अकादमी की प्रसिद्ध सौन्दर्य विशेषज्ञ अनीता मिश्रा ने दूसरे चरण के लिए 15 प्रतिभागियों का चयन किया।
विज्ञापन
6 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
टैंलेंट राउंड में दिखी एक-दूसरे को मात देने की होड़
दूसरे राउंड में चयनित 15 प्रतिभागियों ने फिनाले तक आने के लिए पूरा जोर लगा दिया। कोमल राजपूत ने टिकटॉक किया तो पूनम सिंह ने ‘पिया मेंहदी मंगा दे’ कजरी गीत पर ठुमके लगाए। गीता सिंह ने ‘बारह बरस की मैं ब्याह के आई’ गाने पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी तो कामिनी ने ‘आ जा नचलै’, पीहू भटीजा ने ‘दिल चोरी साडा’, साक्षी चोपड़ा ने ‘डोला रे’ व सीमा ने ‘राम जी कृपा’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। रिप्पी कौल, उर्वशी अरोरा, मिनी बजपेयी ने देशभक्ति के गाने सुनाकर लोगों में जोश भरा।
विज्ञापन
7 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
डॉक्टर्स ने भी दिखाया जलवा : मरीजों को नई जिंदगी देने वाली डॉक्टर्स का भी अनूठा अंदाज देखने को मिला।
8 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
केजीएमयू के ट्रांस्फ्यूजन मेडिसिन विभाग की डॉ. तूलिका चंद्रा ने अपने बैग से सबसे अधिक सौन्दर्य प्रसाधन निकालकर खेल प्रतियोगिता में जीत दर्ज की तो क्वीन मेरी अस्पताल की एमएस स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी जैसवार व डॉ. सुजाता देव रैंप वॉक कर जबरदस्त अंदाज में नजर आईं।
9 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
रोमांचक गेम्स में जमकर हुई मौज-मस्ती : यहां महिलाओं ने सबसे ज्यादा मौज-मस्ती रोमांचक खेलों में की।
10 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
‘बोली लगाओ-ईनाम पाओ’ राउंड में सीमा अग्रवाल व कोमल ने जीत हासिल की।
11 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
तो ‘गेस द मूवी’ में मिनी बाजपेयी ने बाजी मारी। आंख पर पट्टी बांधकर भारत माता के माथे पर बिंदी लगाने में जहां उत्साह और जोश दिखा तो पास द पार्सल के टास्क पूरा करने में भी महिलाओं ने जमकर मस्ती की।
12 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
स्वच्छता, हरियाली व जल संरक्षण का संदेश : एक स्पेशल ग्रुप ने अपनी अनोखी वेशभूषा और एक्ट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर दिल जीत लिया।
13 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
जल संरक्षण के कोटेशन से सजी नीले रंग की ड्रेस में तैयार उर्वशी अरोड़ा ने पानी को बर्बाद न करने का संदेश दिया।
14 of 15
तीज प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
तो हरी पत्तियों और पेड़ के रूप में तैयार नेहा सिंह ने अपने खूबसूरत एक्ट से पेड़-पौधों और हरियाली को बचाने का संदेश दिया।