लखनऊ में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह से ही गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपाया। दूर-दूर तक कोहरा नजर आ रहा था। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप निकली जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इसके पहले मंगलवार को सुबह से जारी गलन से कंपाया। दोपहर बाद धूप निकली तो भी हवा के झोंको ने राहत नहीं लेने दी। सरकते न्यूनतम पारे के साथ अधिकतम तापमान में भारी गिरावट ने दिनभर कंपाया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ठंड के ऐसे तेवर नए साल की शुरुआत तक जारी रह सकते हैं।