UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
मायावती ने लखनऊ में बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आज की पहली खबर यूपी की राजनीति से है। इन दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार फ्रंट फुट पर सक्रिय हैं। चाहे यूजीसी पर मुखरता से अपनी बात रखना हो या फिर 'घूसखोर पंडत' पर टिप्पणी करना। इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने राजधानी लखनऊ में बैठक की। इस दौरान मुस्लिमों व अल्पसंख्यकों की हालात दयनीय बताई। कहा कि केंद्र व राज्यों में पूर्व या फिर वर्तमान सरकारों ने इन पर कभी ध्यान नहीं दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
- फोटो : संवाद
दूसरी खबर बरेली जिले से है। यहां भोजीपुरा के पिपरिया गांव में अवैध रूप से मस्जिद बनाई गई थी। शनिवार को सदर तहसील की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। कुछ ही देर में मस्जिद को जमीदोंज करा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार, इस अवैध ढांचे को ध्वस्त करके सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करा ली गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
4 of 11
Mathura Accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज की तीसरी बड़ी खबर मथुरा जिले से है। यहां भीषण हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे के ग्रीन जोन में बस से उतरकर खड़े यात्रियों को कंटेनर ने कुचल दिया। छह यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे पर बहता खून और लाशों का ढेर देख लोगों की रूह कांप गई। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
5 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
यह खबर हरदोई जिले से है। यहां सुरसा थाना क्षेत्र के फारमपुरवा के पास डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में भाई-बहन और मौसी की मौत हो गई। तीनों लोग तिलक समारोह में शामिल होकर हरदोई लौट रहे थे। घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़ भाग निकला। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
etah road accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगली खबर एटा जिले से है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
7 of 11
गंगाचरण राजपूत और उनकी सोशल मीडिया पर पोस्ट
- फोटो : amar ujala
अगली खबर बुंदेलखंड की राजनीति से है। यहां महोबा भ्रमण के दौरान 30 जनवरी को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह काफिला रोकने वाले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। कार्यक्रमों में लगातार बयानबाजी और सोशल मीडिया में पोस्ट करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें नोटिस थमा दिया है। संतोषजनक जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। माना जा रहा है कि यह नोटिस विधायक की मुश्किलें बढ़ा सकता है। मामले में विधायक के पिता ने सीएम योगी से माफी मांगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
प्रो. रामगोपाल यादव।
- फोटो : संवाद
औरैया पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने एसआईआर को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि लखनऊ में बैठे भाजपाई तय कर रहे हैं कि किससे वोट लेना और किसका वोट काटना है। यह कार्य जिलाधिकारियों के माध्यम से करवाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। समाजवादी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। चेतावनी दी कि एसआईआर प्रक्रिया में यदि किसी भी प्रकार की धांधली की गई तो पीडीए के प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे। जरूरत पड़ने पर यह लड़ाई बूथ से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
noida suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगली खबर में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी का घटनाक्रम और परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक निवासी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सर्विस या लाइसेंसी पिस्टल आमतौर पर लॉक रहती है। उसे अनलॉक करना, कॉक करना और फिर फायर करना किसी प्रशिक्षित या जानकार व्यक्ति के लिए ही संभव होता है। ऐसे में यह मानना मुश्किल है कि सामान्य युवती ने न सिर्फ पिस्टल खोली बल्कि फायर भी कर लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
मेरठ में कारोबारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यह खबर मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की है। यहां थाने से करीब 50 मीटर दूरी पर बाइक और स्कूटी पर सवार पांच-छह हमलावरों ने सरेआम स्क्रैप कारोबारी की हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके साथी को भी गोली मारी। लेकिन, उसकी जान बच गई। वह गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि डेढ़ वर्ष पूर्व हुए अरशद हत्याकांड का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अगली और बड़ी खबरों की आखिरी खबर बाराबंकी जिले से है। यहां शनिवार को हत्या के एक मामले में कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा होने के तुरंत बाद सजायाफ्ता बंदी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना से कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...