फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की बोतल में मिला दी फिनायल, आखिर क्यों जान लेने पर तुला है एक ‘अंजान शख्स’

Sat, 06 Aug 2016 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
बच्ची की जान लेने की कोश‌िश - फोटो : amar ujala
लखनऊ के एक स्कूल में एक अंजान शख्स ने कक्षा आठ बच्ची की पानी की बोतल में फिनायल मिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। बच्ची का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बच्ची के परिवारवालों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

ये भी पढें:: आख‌िर क्यों 25 साल से मर्द के भेष में है ये मह‌िला, हैरान कर देगी वजह
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बच्ची को द‌िया जहर - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी देते हुए बच्ची के चाचा ने बताया, विकासनगर के सेंट फ्रैं‌डलिस स्कूल में पढ़ने वाली उनकी भतीजी को पिछले एक महीने से कोई अंजान शख्स परेशान कर रहा है। वह पहले भी बच्ची की जान लेने की कोश‌िश कर चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
बच्ची के बैग में ‌म‌िला लेटर - फोटो : amar ujala
परिजनों बच्ची के बैग से मिला एक लेटर दिखाया जिसमें लिखा है, तुम्हें नुकसान पहुंचाने का दुख है लेकिन मैंने तुम्हें प्यार किया, तुमने मुझे धोखा दिया और तुम्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

4 of 6
बच्ची के बैग में म‌िला लेटर - फोटो : amar ujala
बच्ची के चाचा ने तहरीर में बताया कि पहले कई बार ये शख्स बच्ची के बैग में लेटर और आपत्त‌िजनक सामान रख चुका है। मामले की शिकायत स्कूल में की गई तो प्रिंसिपल ने आश्वासन दिया क‌ि जांच करके दोषियों को द‌ंडित किया जाएगा। उन्होंने बताया, पंद्रह दिन पहले किसी ने उसकी कलाई पर ब्लेड से वार किया। वह भीड़-भाड़ में पहचान नहीं पाई कि ऐसा किसने किया। इस बात की फिर शिकायत स्कूल प्रशासन से कर दी गई।
विज्ञापन

5 of 6
बच्ची की जान लेने की कोश‌िश - फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह बच्ची स्कूल गई इसके बाद उसके परिवारवाले इस केस के बारे में जानकारी लेने स्कूल पहुंचे। वहां किसी ने जानकारी दी कि उनकी भतीजी को किसी ने जहर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्ची की जान लेने की कोश‌िश - फोटो : amar ujala
जब बच्ची के परिजन क्लास में पहुंचे तो देखा कि स्कूल स्टाफ बच्ची को उल्टियां करवा रहा था। बच्ची के चाचा ने जब उसकी स्कूल बॉटल चेक की तो पानी में फिनायल मिला हुआ था। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें