बीच बाजार सरेआम 7 युवक चाकू-डंडे लेकर युवक पर टूट पड़े और उसे पीट पीटकर मार डाला। लोग तमाशबीन बने रहे। देखिए, कैसे हुई वारदात?
विज्ञापन
2 of 7
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
वारदात, चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में बुधवार शाम करीब 7 बजे हुई। सेक्टर 25 निवासी सात युवक विकास कुमार (18) को घर से बुलाकर ले गए और कुछ दूर ले जाकर बाजार में यवक उस पर तलवारों व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। विकास घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन
3 of 7
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
इसके बाद विकास के दोस्त उसको मोटरसाइकिल पर लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद पुलिस को फोन किया गया लेकिन करीब आधे घंट तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिस कारण खुद ही विकास को पीजीआई ले जाना पड़ा।
4 of 7
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
इस बात को लेकर परिजनों ने काफी देर तक सेक्टर 25 में हंगामा भी किया। विकास की मां सुनीता ने सेक्टर 25 निवासी रोहित, आशु, पहलवान, पुलिसिया, अमित, गोलू और गियानी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक उनका पहले से झगड़ा था, लेकिन आपसी सहमति से सुलझ गया था।
विज्ञापन
5 of 7
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
विकास सेक्टर-25 में ही पिता तेजपाल, मां सुनीता और दो बहनों शालू व अमिषा के साथ रहता था। तेजपाल के भाई ओपी द्रविड ने बताया कि विकास के घर के सामने अवैध शराब बिकती थी, जिसका वह विरोध करता था। कुछ दिन पहले ही कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था और घर पर पथराव भी।
विज्ञापन
6 of 7
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
उस दौरान पुलिस तेजपाल को ही थाने ले गई थी और विकास को ही गिरफ्तार किया था। शांतिभंग में विकास दो दिन बुड़ैल जेल में रहा था। बुधवार को विकास के दोस्त बंसल और हनी उसके पास आए। तीनों एक्टिवा पर बैठकर सब्जी लेने के लिए निकले थे। पहले समोसे खाने रुके थे, तभी हमला हो गया।
हमले के बाद विकास का चचेरा भाई पंकज व एक अन्य उसे बाइक पर पीजीआई ले गए। पीजीआई से ही पुलिस को इस वारदात का पता चला और वह मौके पर पहुंची। जिस जगह विकास बेहोश होकर गिरा, उसके बिल्कुल साथ ही क्लीनिक है। क्लीनिक में तैनात डॉक्टर ने जानलेवा हमला होते देखा, बाहर भी आया, लेकिन विकास को चेक नहीं किया। पीजीआई में बताया गया कि ज्यादा खून बहने से विकास की मौत हुई।