लखनऊ में चिनहट थानाक्षेत्र के लौलाई स्थित मार्केट में श्ानिवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए काॅम्प्लेक्स के पिलर से जा टकराई। इससे पिलर टूट गया। गनीमत रही कि समय रहते एयर बैग खुल गया। एयर बैग खुलने से कार सवार की जान बच गई। वहीं, बिजली का खंभा टूटने से लौलाई की बिजली आपूर्ति हादसे के बाद ही ठप हो गई थी।