फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर दोस्तों संग ट्रिपलिंग करना पड़ा भारी, दो की मौत, एक की हालत नाजुक

Sat, 23 Nov 2019 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
राहुल (फाइल फोटो) गोपाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के आलमबाग थानाक्षेत्र में बाइक पर ट्रिपलिंग तीन युवकों को भारी पड़ गई। गढ़ी कनौरा इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बाइक असंतुलित होकर एक क्लीनिक की दीवार से टकरा गई। हादसे में जख्मी तीन युवकों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गोपाल रावत (26) को मृत घोषित कर दिया।वहीं राहुल रावत (21) की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। अमन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

2 of 5
गोपाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक, पारा के जलालपुर फाटक निवासी राम अवतार की बेटी की मुंह दिखाई की रस्म बृहस्पतिवार शाम को गौरा में थी। इसमें बेटा गोपाल रावत दो दोस्तों राहुल रावत और अमन रावत संग शामिल हुआ। गोपाल के भाई हरिओम के मुताबिक, देर रात रस्में पूरी होने के बाद गोपाल घूमने की बात कहकर राहुल व अमन के साथ निकला था।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गोपाल पेशे से पेंटर था और राहुल सिलाई का काम करता था। तीनों राहुल की बाइक से ही निकले थे। बाइक गोपाल चला रहा था। बाइक गढ़ी कनौरा स्थित डॉ. रंजीत सिंह की क्लीनिक की दीवार से टकरा गई। गोपाल की मौके पर मौत हो गई।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जबकि अमन व राहुल को पुलिस ट्रॉमा ले गई, जहां इलाज के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर देर रात ट्रॉमा पहुंचीं राहुल की मां शांति देवी और गोपाल की मां कमला गश खाकर गिर गईं। परिवारीजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम से निकलने के बाद तीनों ने शराब पीकर घर जा रहे थे। हालांकि परिवारीजनों इससे इन्कार किया है। पुलिस इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें