लखनऊ के विभूतिखंड में तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गए। कार सवारों ने भागने की कोशिश तो उनकी कार पिकप भवन के एसबीआई एटीएम से टकरा गई। इससे कार सवार कार छोड़ कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए घायलों को लोहिया में भर्ती कराया।