फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में महिला को दबोचा, पथराव-लाठीचार्ज, तीन घंटे चला हंगामा

Fri, 06 Sep 2019 12:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बच्चा चोरी के शक में किया हंगामा - फोटो : amar ujala
लखनऊ में जगह-जगह फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों ने बृहस्पतिवार सुबह उग्र रूप ले लिया। हसनगंज में लोगों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पांच साल की बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाने का आरोप लगाते हुए दबोच लिया। इस सूचना से आक्रोश फैल गया और इलाकाई लोग जुट गए। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से बचाकर ले जाने लगी। गुस्साए लोगों ने पुलिस जीप पर पत्थर चलाए, जिसमें एक सिपाही को चोटें आने की सूचना है। पुलिस महिला को मदेयगंज चौकी ले गई, जहां लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया।
बच्चा चोरी के शक में पकड़ी महिला

 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चा चोरी के शक में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
महिला को भीड़ से बचाने के लिए कोतवाली ले जाया गया, लेकिन लोग यहां भी आ गए और थाना घेर लिया। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बीच थाना पहुंचे महिला के परिवारीजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उपचार कराने के लिए मजार जा रही थी। सीओ महानगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला को उसके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चा चोरी के शक में किया हंगामा - फोटो : amar ujala
मामला मशालची टोला इलाके का है। यहां रहने वाले अब्दुल्ला की पांच साल की बेटी सकीना सुबह घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान सआदतगंज के अंबरगंज निवासी 65 वर्षीय वसीमा वहां से गुजरीं। प्रत्यक्षदर्शी गुड्डी का कहना है कि महिला ने बच्ची का हाथ पकड़ लिया और उसे साथ ले जाने लगी। यह देखकर उसने महिला को टोका। आसपास के लोग भी आ गए और बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कुछ ही देर में इलाके में बच्चा चोर पकड़े जाने की अफवाह फैल गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और महिला को अपने साथ ले जाने लगी। हालांकि, तब तक सैकड़ों लोग एकत्र हो चुके थे। उन्होंने महिला पर हमलावर होने की कोशिश की।

4 of 5
बच्ची चोरी के शक में किया हंगामा - फोटो : amar ujala
पुलिस किसी तरह से महिला को जीप में बैठाकर वहां से निकली तो लोगों ने पत्थर चला दिए। पत्थर लगने से एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। पुलिसकर्मी महिला को लेकर मदेयगंज चौकी पहुंचे तो भीड़ वहां भी आ गई और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल लोग महिला को सौंपने की मांग कर रहे थे। हालात बेकाबू होते देख महिला को कोतवाली ले जाया गया। करीब 400 लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर मामला रफा-दफा करने का आरोप लगाते हुए घेराव व प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि महिला के साथ एक लोडर पर चार-पांच लोग भी आए थे जो उसके पकड़े जाते ही भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महिला के पास मोटी रकम होने की बात भी सामने आई। लोगों ने पुलिस पर रुपया लेकर मामला रफा-दफा करने का आरोप भी लगाया।माहौल शांत कराने के लिए पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को तितर-बितर किया। इस बीच महिला के बेटे शहजाद से संपर्क कर उसे कोतवाली बुलवाया गया। शहजाद व अन्य परिवारीजन कोतवाली पहुंचे और उनकी मानसिक स्थिति गड़बड़ होने की जानकारी दी। शहजाद ने बताया कि उसकी मां वसीमा इलाके में ही एक मजार में उपचार कराने आती हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थीं और यह हंगामा हो गया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में महिला के उपचार कराने की बात सामने आने पर उसे परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें