बहराइच के थाना कोतवाली देहात के केशवापुर चौराहे के निकट बौंडी-बहराइच मार्ग पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कार गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पारले मिल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ट्रॉली में जा घुसी। कार में चार युवक सवार थे जिनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
हादसे में रियाजुद्दीन (20) पुत्र पुत्तन निवासी दुल्महा व इलियास (22) पुत्र अमीन निवासी नहकटिया की मौके पर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा है।