देश के मौजूदा हालात में पुलिसकर्मियों से जुड़ी ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं जिनमें उनकी कार्य कुशलता और संवेदनशीलता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हर रोज ऐसी खबरें आती हैं जिसमें खाकी खुद कानून तोड़ते हुए या भ्रष्टाचार के कारण लोगों के निशाने पर होती है।
इन सबके बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं जिन पर कम ही लोगों की नजर पड़ती है या चर्चा होती है लेकिन जरूरी है कि पुलिस के मानवीय पक्ष को भी सामने लाया जाए। ये कोशिश की है अमर उजाला के फोटोजर्नलिस्ट कुलदीप सिंह ने: