फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों की आवाजाही के बीच खिलती रही धूप, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Wed, 26 Feb 2020 11:40 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में बुधवार सुबह की शुरुआत बादलों की आवाजाही के बीच हल्की धूप से हुई। इसके पहले पश्चिमी विक्षोभ की उठापटक का असर मंगलवार को लखनऊ में नजर आया। सुबह तेज धूप से दिन की शुरुआत के बाद दोपहर में घने बादलों की आवाजाही ने एक बार फिर बारिश की आशंका बढ़ाई, लेकिन हवा के तेज झोंकों से बादल सरकते गए।

 
विज्ञापन

2 of 5
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले हुई बारिश और हवाओं के तेज झोंकों से धूप के तेवर नरम हुए तो पारा भी बीते 24 घंटों के मुकाबले काफी लुढ़का। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ये सोमवार के मुकाबले 28.2 से लुढ़ककर 23.2 डिग्री पहुंचा जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम होगा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तब तक अगले तीन-चार दिनों तक बादलों की आवाजाही, हवाओं के तेज झोंकों का दौर जारी रहेगा। शनिवार-रविवार को बारिश-बौछारों की संभावना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यूं आया तापमान में बदलाव
तारीख       अधिकतम     न्यूनतम
25 फरवरी     23.2         15.1
24 फरवरी    28.2          16.2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें