राजधानी लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को राहत देने के लिए डीएम ने उनके स्कूल खुलने के समय में बदलाव कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। ये निर्देश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, परिषदीय समेत सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि पूरे प्रदेश में बर्फीली हवाएं और कोहरे का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रदेश भर में लोग घने कोहरे से लोग परेशान हुए। मौसम विभाग के मुताबिक मुरादाबाद में सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा बहराइच में पारा 5.4, बरेली में 5.6, बस्ती में 6, खीरी और नजीबाबाद में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में भी न्यूनतम पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से कई स्थानों पर विजिबिल्टी 50 मीटर से भी कम रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि दो दिनों से पछुआ हवाओं का दौर कमजोर हुआ है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को घना कोहरा रहा। आने वाले दो दिनों तक सुबह के समय कोहरे के तेवर यही रहेंगे। इसके बाद विंड पैटर्न में बदलाव होगा और घने कोहरे स थोड़ी निजात मिलनी शुरू हो जायेगी। हालांकि पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
4 of 5
कोहरे के कारण अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इससे विमानों की लैंडिंग में मुश्किलें आईं और कई फ्लाइटें लेट हुईं। एयरपोर्ट पर कोहरे में विमानों की लैंडिंग आसान हो सके, इसके लिए कैट थ्री बी इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगाया गया था। इससे 50 मीटर तक की दृश्यता में विमानों को लैंड कराया जा सकता है। एयरपोर्ट के विशेष कार्याधिकारी संजय नारायण ने बताया कि कैट थ्री बी की मदद से दो विमानों की लैंडिंग सकुशल कराई गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि दो दिनों से पछुआ हवा का दौर कमजोर पड़ा है। इस कारण घना कोहरा रहा। दो दिनों तक कोहरे के ये तेवर जारी रह सकते हैं। विंड पैटर्न में बदलाव से घने कोहरे से मामूली निजात मिलेगी।