फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 9 बजे खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल, अगले दो दिनों तक कोहरा करेगा परेशान

Wed, 20 Dec 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को राहत देने के लिए डीएम ने उनके स्कूल खुलने के समय में बदलाव कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। ये निर्देश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, परिषदीय समेत सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि पूरे प्रदेश में बर्फीली हवाएं और कोहरे का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रदेश भर में लोग घने कोहरे से लोग परेशान हुए। मौसम विभाग के मुताबिक मुरादाबाद में सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा बहराइच में पारा 5.4, बरेली में 5.6, बस्ती में  6, खीरी और नजीबाबाद में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में भी न्यूनतम पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से कई स्थानों पर विजिबिल्टी 50 मीटर से भी कम रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि दो दिनों से पछुआ हवाओं का दौर कमजोर हुआ है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को घना कोहरा रहा। आने वाले दो दिनों तक सुबह के समय कोहरे के तेवर यही रहेंगे। इसके बाद विंड पैटर्न में बदलाव होगा और घने कोहरे स थोड़ी निजात मिलनी शुरू हो जायेगी। हालांकि पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

4 of 5
कोहरे के कारण अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इससे विमानों की लैंडिंग में मुश्किलें आईं और कई फ्लाइटें लेट हुईं। एयरपोर्ट पर कोहरे में विमानों की लैंडिंग आसान हो सके, इसके लिए कैट थ्री बी इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगाया गया था। इससे 50 मीटर तक की दृश्यता में विमानों को लैंड कराया जा सकता है। एयरपोर्ट के विशेष कार्याधिकारी संजय नारायण ने बताया कि कैट थ्री बी की मदद से दो विमानों की लैंडिंग सकुशल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि दो दिनों से पछुआ हवा का दौर कमजोर पड़ा है। इस कारण घना कोहरा रहा। दो दिनों तक  कोहरे के ये तेवर जारी रह सकते हैं। विंड पैटर्न में बदलाव से घने कोहरे से मामूली निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें