वोटों की लामबंदी में मदद मिलेगी
प्रधानमंत्री ने लाल टोपी को प्रतीक बनाकर अखिलेश पर हमला बोलने के लिए जिन मुद्दों को अपना हथियार बनाया वे किसी न किसी रूप में प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र भट्ट कहते हैं कि कानून-व्यवस्था लोगों को सीधे प्रभावित करने वाला मुद्दा है। मोदी ने इसे सीधे-सीधे न कहकर लाल टोपी के प्रतीक के सहारे जिस तरह धार दी है।
घोटालों से लेकर अपराधियों की अराजकता और आतंकवादियों को संरक्षण तथा नेताओं की दबंगई से सपा को जोड़ते हुए जिस तरह लोगों का ध्यान खींचा है, उससे इनका आने वाले दिनों में चर्चा में रहना लाजिमी दिखाई दे रहा है । इससे बिना कुछ कहे भाजपा का काम होता रहेगा। वोटों की लामबंदी में भी भाजपा को मदद मिलेगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री के बयान पर ,‘भाजपा के लिए ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का, बेरोज़गारी-बेकारी का, किसान-मज़दूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और ‘लाल टोपी’ का । क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। लाल का इंक़लाब होगा, बाइस में बदलाव होगा।