फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेट कराटे लीग का धमाकेदार आगाज: पहले मुकाबले में यूपी रेबल्स का जीत से आगाज, दिल्ली ब्रेवहार्ट को हराया

Sat, 04 Dec 2021 02:58 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
मैन ऑफ द मैच रोहित तिवारी के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत यूपी रेबल्स ने अल्टीमेट कराटे लीग (यूकेएल) में धमाकेदार आगाज किया। टीम ने आसान मुकाबले में दिल्ली ब्रेवहार्ट को 166-136 अंकों के अंतर से पराजित किया।

यूपी बैडमिंटन अकादमी में शुरू हुई लीग के पहले मुकाबले में गर्ल्स बाउट के आधार पर टास दिल्ली के नाम रहा और टीम ने पहले डिफेंड का फैसला किया। यूपी की ओर से रोहित ने पहली रेड में दिल्ली की टीम को झकझोर दिया और तीनों खिलाड़ियों को मात दी।

धमाकेदार शुरुआत के बाद यूपी टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मध्यांतर तक रेबल्स की टीम ने 124-69 के विशाल अंतर से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में दिल्ली के खिलाड़ियों ने वापसी की लेकिन शुरुआती अंक खोने के कारण मुकाबला जीत नहीं सके।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
मैच के दौरान विजेता टीम से रोहित ने गजब का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा अंक बनाए। लीग के तहत शनिवार को मुंबई निंजा बनाम बंगलूरू किंग्स और पंजाब फाइटर्स बनाम पुणे डिवाइन के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
इससे पहले प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर राजा कौशलेंद्र सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर गायिका अकीरा ने अपने गानों से खेलप्रेमियों को रोमांचित कर दिया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
विजेता टीम- सत्यपाल (कप्तान), अर्टस्टर्न ओहानयान (आर्मेनिया), रोहित तिवारी, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, कासिफ अहमद, अंजलि भाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
उपविजेता टीम-कुलदीप सिंह डागर (कप्तान), माइकल सोवा (पोलैंड), मनजीत सिंह, वेदवीर सिंह, लक्ष्य माथुर, मो. शाहबाज, योगिता यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें