ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पूर्वोत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार को पुष्पक, चित्रकूट एक्सप्रेस सहित तीन दर्जन ट्रेनों में छापेमारी की, जिससे 2,502 बेटिकट यात्री धरे गए।
विज्ञापन
2 of 5
up police
इसमें एमएसटी होल्डर और पुलिसवाले भी शामिल हैं। रेलवे ने इनसे दस लाख रुपये जुर्माना वसूला। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक के निर्देश पर एसीएम-वन एमपी सिंह ने गुरुवार को लखनऊ जंक्शन पर ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ चलाया। सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक यह टिकट चेकिंग अभियान चला।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : डेमो
एमपी सिंह ने बताया कि अभियान के तहत लखनऊ जंक्शन गोरखपुर इंटरसिटी, पुष्पक एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बरौनी लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सहित तीन दर्जन ट्रेनों में छापेमारी की गई।
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
बिना टिकट सफर करने वाले कई यात्री शौचालय और सीटों के नीचे भी छुपे। लेकिन स्टेशन पर चेकिंग के दौरान उन्हें धर-दबोचा गया। जिन यात्रियों पर कार्रवाई हुई, उनमें एमएसटी होल्डर भी मिले, जो सामान्य एमएसटी पर स्लीपर में सफर कर रहे थे।