फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: रामनगरी में हनुमान जयंती का उल्लास शिखर पर, दुकानें सजीं, मंदिर में भक्तों का लगा तांता, तस्वीरें

Tue, 02 Nov 2021 02:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के साथ-साथ हनुमान जयंती का उल्लास भी शिखर पर पहुंचने लगा है। हनुमान जयंती मुख्य आयोजन  बजरंग बली की प्रधान पीठ हनुमानगढ़ी समेत विभिन्न मंदिरों में 3 नवंबर को पूरी भव्यता व उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां भी अब अपने अंतिम दौर में पहुंचने लगी हैं। मनुष्य जीवन को कृतार्थ करने वाले सीताराम, सीताराम के कर्णप्रिय जप की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही है। वहीं, हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने पुष्प व प्रसाद की दुकानों को सजाया गया है। यहां भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

हनुमान जयंती को लेकर सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में नवाह्पारायण का पाठ किया जा रहा है। पूरे मंदिर परिसर को भव्यता के साथ सजाया संवारा गया है। रंग बिरंगी रोशनी वाली विद्युत झालरों से सजा मंदिर सभी भक्तों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

एक अन्य सिद्धपीठ हनुमान किला में भी नौ दिवसीय नवाह्पारायण का आयोजन विगत 25 अक्तूबर से किया जा रहा है। मुख्य उत्सव तीन नवंबर की रात 12 बजे मनाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
नाका हनुमानगढ़ी मंदिर पीठ व वीर भगवान मंदिर में भी हनुमान जयंती पर तीन दिवसीय अनुष्ठान के साथ ही प्रतिदिन हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ भी किया जा रहा है। पीठ के महंत रामदास ने बताया कि इस दौरान हनुमान जी महाराज को सवामनी लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी में वर्ष भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है पर अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान देश भर से श्रद्घालु आते हैं।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में मंदिर निर्माण की शुरुआत होने के बाद से रामभक्तों में उत्साह है। जो भी अयोध्या दर्शन के लिए आता है हनुमानगढ़ी जरूर जाता है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी में संत-महात्मा निरंतर पूजा-पाठ करते रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
कल हनुमान जयंती की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रसाद की दुकानें लग गई हैं।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि महावीर हनुमान करुणा, बल, बुद्धि, आंतरिक प्रसन्नता, महिमा, गुण और ज्ञान के सागर हैं। इनके नाम का जप करने मात्र से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष रूप फल प्रदान होता है। हनुमत उपासना से लोक परलोक की सिद्धि संभव है। बताया कि हनुमान जयंती पर मंदिर में विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान समायोजित किए गए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी के पुजारी रामकोट के पार्षद रमेश दास कहते हैं कि मंदिर निर्माण शुरू होने से इस बार उल्लास दो गुना है। पूरे हनुमानगढ़ी परिसर की भव्य सजावट इसे स्वत: ही बयां कर रही है। हनुमान जी महाराज अष्ठ सिद्धियों के स्वामी हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने भी लिखा है कि अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता...जो हनुमान की शरण में पहुंच जाता है, उसके समस्त कष्टों का शमन हो जाता है। इसीलिए हनुमान जयंती पर उनकी उपासना अत्यंत फलदायी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें