फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: रामनगरी में दिव्य दीपोत्सव आज से, त्रेतायुग जैसी सजावट, मुख्य आयोजन तीन को, तस्वीरें

Mon, 01 Nov 2021 03:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
रामनगरी अयोध्या त्रेतायुग जैसी सजी है। भव्यता देखते ही बन रही है। चहुंओर उल्लास का माहौल है। अपने राम के स्वागत में रामनगरी का कोना-कोना आलोकित हो उठा है। योगी सरकार के पांचवें दिव्य दीपोत्सव की शुरूआत आज (01 नवंबर) से हो रही है। मुख्य आयोजन 3 नवंबर को होगा। इस दिन मां सरयू का नौ लाख दीपों से शृंगार किया जाएगा। (सभी तस्वीरें- अमित शर्मा)

अयोध्या के नाम एक नया विश्वरिकॉर्ड बन जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या आकर तैयारियों की निरीक्षण किया और 24 घंटे के भीतर सभी अधूरे काम पूरे करने के निर्देश दिए।

भव्य राममंदिर निर्माण ने सोमवार से शुरू हो रहे पांच दिवसीय दीपोत्सव की खुशी को कई गुना बढ़ा दिया है। रामायण के दृश्यों के जरिए जन-जन के राम की अनुपम झलक दिख रही है। सरयू के घाटों से लेकर राम की पैड़ी व रामकथा पार्क की भव्यता निहाल करने वाली है। रामायण के दृश्यों से सजे 20 प्रवेश द्वार रामनगरी की आभा बढ़ा रही है।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में दीपोत्सव की नींव डाली थी। इस बीच 2019 में राममंदिर के हक में फैसला आते ही इस उत्सव का उल्लास कई गुना बढ़ गया। राममंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है, नींव का काम पूरा होने को है। ऐसे में संपूर्ण अयोध्या आह्लादित है। यह उल्लास इस दीपोत्सव में झलकता नजर आएगा। पांच दिन तक चलने वाले इस उत्सव का मुख्य आयोजन तीन नवंबर को होगा, इस दिन सीएम योगी सहित राज्यपाल, कई मंत्री व विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
इस दौरान पूरे रामनगरी में करीब 12 लाख दीप जलाए जाएंगे। अकेले राम की पैड़ी पर ही नौ लाख दीप जलाने की तैयारी है। शेष तीन लाख दीप रामनगरी के अन्य स्थलों, मठ-मंदिरों पर जलाने की योजना है। हाईवे व सकेत कॉलेज से राम की पैड़ी तक कुल 20 प्रवेश द्वार रामायण कालीन युग को जीवंत करते दिख रहे हैं।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
रामायण आधारित 20 तोरण द्वार भी रामनगरी की भव्यता में चार-चांद लगा रहे हैं। इलेक्ट्रिक कलश, दीप, झालर लाइटिंग के माध्यम से संपूर्ण नगरी को रोशन करने की तैयारी की गई है। सरयू पुल पर गोंडा सीमा तक भव्य लाइटिंग की गई है। फूलों की लड़ियों से सरयू पुल को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो को लेकर तैयारी चल रही है। प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए इस बार राम की गाथा को जीवंत करने की तैयारी है। महर्षि बाल्मीकि स्वंय राम की कथा सुनाने अयोध्या पधारेंगे। राम की पैड़ी का हेरिटेज लुक भी इस बार आकर्षण बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
रामकथा पार्क में मुख्य आयोजन रामराज्याभिषेक होना है। पूरे रामकथा पार्क को रामदरबार की थीम पर सजाया गया है। यहां रामायण कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। रामकथा पार्क के प्रवेश मार्ग को इस तरह सजाया गया है कि रामायणकालीन युग का अहसास होता है।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव की सफलता के लिए हुआ शंखनाद
दीपोत्सव की सफलता को लेकर अवध विश्वविद्यालय के 108 वॉलंटियर्स ने रविवार को शंखनाद किया। गुरुकुल के बच्चों ने पूजन-अर्चन किया। पांचवें दीपोत्सव की सफलता के लिए श्री गुरुवशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के ब्रह्मचारी, आचार्य एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने श्री वशिष्ठ गुरुकुल के संरक्षक रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, अध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित के दिशा-निर्देशन में माता सरयू के तट पर बैठकर संध्या वंदन करने के पश्चात सरयू आरती में हिस्सा लिया।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
गुरुकुल के बच्चों के सस्वर मंत्रोच्चार शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय शिक्षण मंडल शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी गुरुकुल के निदेशक डॉ. दिलीप सिंह, गुरु वशिष्ठ गुरुकुल के सह प्रबंधक आदर्श सिंह ऋषभ, आचार्य दुखहरण नाथ मिश्र, आचार्य सदाशिव तिवारी, आचार्य नीरज कुमार ओझा ने किया।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
साधु-संतों व अतिथियों के सीटिंग प्लान पर मंथन करते दिखे अफसर
दीपोत्सव के कार्यक्रम स्थलों पर अतिथियों के बैठने को लेकर रविवार को दिन भर अफसर प्लान बनाते रहे। फिलहाल अतिथियों व साधु-संतों के लिए सीटिंग प्लान फाइनल कर लिया गया है। रामकथा पार्क में अतिथि व साधु-संतों के लिए अलग से मंच बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी अलग से मंच बना है। समारोह में साधु-संतों और विशिष्टजनों के पहुंचने पर उन्हें सम्मान मिले, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। अफसरों ने इसका प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
इसी तरह राम की पैड़ी में भी सजे रामदरबार के सामने साधु-संतों व अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। राम की पैड़ी पर एक 20 गुणे 30 का मंच बनाया गया है, जिस पर बैठकर संत-धर्माचार्य, अतिथियों सहित सीएम योगी व राज्यपाल आतिशबाजी देखेंगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें