लखनऊ में गोमतीनगर स्टेशन के सामने विनयखंड चार में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आयुर्वेदिक थाई स्पा सेंटर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया।
विज्ञापन
2 of 5
थाई स्पा सेंटर में पकड़ी गई लड़कियां
- फोटो : amarujala
एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स के नेतृत्व में सीओ दीपक कुमार सिंह और इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला की टीम ने मौके से सात लड़कियों और ग्राहक बनकर आए आयुर्वेदिक के डॉक्टर कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली हैं। एएसपी ने बताया कि स्पा सेंटर में कई दिन से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसकी निगरानी और कार्रवाई के लिए गोमतीनगर सीओ और इंस्पेक्टर को लगाया गया था। शुक्रवार शाम स्पा सेंटर में लड़कियों और ग्राहकों की मौजूदगी की सूचना पाकर पुलिस टीम ने दबिश दी तो अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
3 of 5
थाई स्पा सेंटर में पकड़ी गई लड़कियां
- फोटो : amarujala
मौके से सात लड़कियों और एक ग्राहक को पकड़ा गया है। पूछताछ में लड़कियों ने मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी की बात कुबूल की है। पुलिस को लड़कियों के मोबाइल में अश्लील वीडियो मिले हैं। फिलहाल सभी लड़कियों को महिला थाना भेज दिया गया है, जबकि डॉ. कमलेश यादव को गोमतीनगर थाने में रखा गया है।
4 of 5
थाई स्पा सेंटर में पकड़ी गई लड़कियां
- फोटो : amarujala
डॉक्टर ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। स्पा सेंटर किसी सोनू नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। संचालक और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एएसपी ने बताया कि स्पा सेंटर सीज कर दिया गया है।
थाई स्पा सेंटर में पकड़ी गई लड़कियां
- फोटो : amarujala
इंस्पेक्टर गोमतीनगर ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियों में दो हिमाचल प्रदेश की हैं, जबकि दो अरुणाचल प्रदेश से आई थीं। इसके अलावा दो लड़कियां फैजाबाद की हैं और एक जानकीपुरम की रहने वाली है। लड़कियों ने बताया कि अन्य प्रदेशों से भी लड़कियां स्पा सेंटर आती रहती थीं। लड़कियों ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालक उन्हें पैकेज पर बुलाता था। वह एक सप्ताह से लेकर एक से तीन महीने के लिए लखनऊ आती थीं। उनके रहने का इंतजाम संचालक ही करता था। दिन के मुताबिक उनका पैकेज 25 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक होता था।