9 मिनट तक लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में ट्रैफिक रोके रखा और कैश को बोरियों में डालकर फरार हो गए। देखिए कैसे?
विज्ञापन
2 of 9
Jalandhar Loot
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित भोगपुर से आदमपुर जाने वाले मार्ग पर गांव मानकराय में सात हथियारबंद लुटेरों ने निजी कंपनी की कैश वैन पर फायरिंग कर 1.14 करोड़ रुपये लूट लिए। नौ मिनट तक लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में मार्ग पर ट्रैफिक रोके रखा और कैश को बोरियों में डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
3 of 9
Jalandhar Loot
जानकारी के मुताबिक रेडिएंट सिक्योरिटी कंपनी की तरफ से एचडीएफसी बैंक का कैश एटीएम में लोड करने के लिए ले जाया जाता है। शुक्रवार को भी कंपनी की ओर से माडल टाऊन ब्रांच से एक कैश वैन में दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि रखी गई थी। रास्ते में कई स्थानों में एटीएम में कैश लोड करने के बाद भोगपुर में कैश वैन में एक करोड़ 14 लाख की राशि बची थी।
4 of 9
Jalandhar Loot
दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर लुटेरों ने घेरा
चालक चरणजीत सिंह के मुताबिक भोगपुर से आदमपुर के लिंक मार्ग पर दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर अचानक एक इंडिगो कार सवार लुटेरों ने एक गोली चलाई, जो शीशे में जा लगी। चालक ने वैन धीमी की तो कार उनके आगे आकर लग गई। इस बीच तीन पल्सर मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोग भी आ गए और सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। लुटेरों ने रोड पर ट्रैफिक रोक दिया और गनर सुरिंदरजीत सिंह को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी गन छीन ली।
विज्ञापन
5 of 9
Jalandhar Loot
इसमें से गोलियां निकालकर गन को वापस गाड़ी की सीट पर रख दिया। लुटेरों ने पांच सदस्यों को एक तरफ ले जाकर हाथ खड़े करवा दिए और दो एक बोरी लेकर कैश वैन में चढ़ गए। उन्होंने ट्रंकों के तालों को तोड़ा और कैश को बोरी में भर लिया। इस बीच नौ मिनट तक रोड पर पूरी तरह ट्रैफिक जाम रहा। लुटेरों ने नोटों से भरी बोरी को बाइक पर रखा और 3 बजकर 4 मिनट पर सभी भोगपुर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
6 of 9
Jalandhar Loot
इस बीच फोन के जरिये कंपनी मुलाजिमों ने पुलिस को सूचना दी कि मोटरसाइकिल और इंडिगो गाड़ी जिसका नंबर उतरा हुआ है, उसमें सवार लुटेरे कैश लूटकर फरार हो गए हैं। वैन में गनर सुरिंदरजीत सिंह के अलावा चालक चरणजीत सिंह व कंपनी के तीन मुलाजिम राजीव, गुरप्रीत सिंह व रविंदरपाल सिंह भी सवार थे।
विज्ञापन
7 of 9
Jalandhar Loot
इस तरह घेरा कार सवार
लूट की सूचना मिलने पर सभी संपर्क मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई। डीएसपी करतारपुर सर्बजीत राय अपनी टीम के साथ करतारपुर के गांवों में किशनगढ़ मार्ग पर नाकेबंदी कर चेकिंग कर रहे थे कि लूट में इस्तेमाल इंडिगो कार तेजी से उनके पास से निकली। पुलिस ने उसका पीछा किया और गांव चीमा में नजदीक आने पर फायरिंग की गई।
8 of 9
Jalandhar Loot
इस दौरान लुटेरे रंजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी करतारपुर, लखनके को तीन गोलियां लगीं। पुलिस ने उसे तत्काल पास के अस्पताल में दाखिल करवाया। हालांकि पुलिस को गाड़ी में कैश नहीं मिला। भोगपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
होश आने के बाद ही हो सकता है खुलासा
डीआईजी जसकरण सिंह का कहना है कि लुटेरा रंजीत सिंह जिस इंडिगो कार में सवार था। उसी का इस्तेमाल लूट में किया गया था। कार को कंपनी के मुलाजिमों ने पहचान लिया है। अभी रंजीत की हालत गंभीर है। उसके होश में आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि वारदात में कौन कौन शामिल था।