खून से सनी कार
- फोटो : amar ujala
खून से सन गई थी कार, धोने पर भी नहीं गए निशान
नदीम के घर से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। नदीम ने बताया कि कार में महिला का खून फैला था। घर आकर उसने कार धोई। हालांकि, खून के निशान पूरी तरह से नहीं गए। पुलिस ने कार की पड़ताल की तो कई जगह पर खून मिल गया। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए खून के सैंपल सुरक्षित रखे हैं।
यह था मामला
लखनऊ के गोसाईंगंज में इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ पर बुधवार रात करीब 11 बजे एक महिला खून से लथपथ हालत में तड़प रही थी। उधर से गुजरे कमता निवासी शिवांश सक्सेना ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला को अपनी कार में लादकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला ने पुलिस को अपना नाम बताया। वह बोल नहीं पा रही थी, इसलिए उसने गला काटने वाले बदमाश के नाम का पहला अक्षर ‘एन’ और एक मोबाइल नंबर कागज पर लिखकर दिया था। उससे मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने केस का खुलासा किया।