कृष्णानगर थानाक्षेत्र में शनिवार को वीआईपी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ में एक गिरोह चोरी के इरादे से घुसा था। कैश-ट्रे के टूटते ही एटीएम बूथ का अलार्म मुंबई स्थित मुख्यालय पर बजने लगा। इसके बाद सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया। इसमें एक नाबालिग है। चोरों के पास से बांका, गैसकटर, लोहे की पाइप, बाइक व 8110 नकदी बरामद की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।