उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में कोतवाली क्षेत्र के बाहिलपार गांव में शनिवार की देर रात हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी ने छत की एक ही कुंडी में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल बेटी को अफसर बनाना चाहते थे, बेटी के इस कदम से उनका ख्वाब अधूरा रह गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
santkabir nagar news
- फोटो : अमर उजाला
बाहिलपार निवासी जगदीश राय (80 वर्ष) के तीन बेटों में दूसरे बेटे रामनिवास राय कुशीनगर जिले में डायल 112 में तैनात हैं। उनकी पत्नी वंदना राय और बेटी सौम्या राय ने शनिवार की रात घर के कमरे में छत की कुंडी से लटककर जान दे दी। दोनों की मौत ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
3 of 5
घटना के बाद घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
हेड कांस्टेबल रामनिवास राय ने उच्च शिक्षा और अधिकारी बनाने के लिए बेटी के पालन-पोषण में कमी नहीं की। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट थॉमस स्कूल खलीलाबाद से कराई। सौम्या इस समय गोरखपुर के सरस्वती विद्या मंदिर हुमायुंपुर में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी।
4 of 5
सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
ननिहाल पक्ष के एक रिश्तेदार ने बताया कि रामनिवास राय मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति होने के कारण अपनी कमाई पूरे परिवार पर खर्च करते थे। घर में अन्य लोगों से पारिवारिक विवाद के चलते बेटी सौम्या राय और पत्नी वंदना ऐसा कदम उठा लेंगी यह रामनिवास राय को नहीं पता था।