फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी हुए मालामाल : नीरज चोपड़ा को दो करोड़, पढ़ें- रजत और कांस्य जीतने वाले खिलाड़ियों को मिला कितना धन

Thu, 19 Aug 2021 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सम्मान समरोह आयोजित किया गया। इसमें देश भर के उन खिलाड़ियों को बुलाया गया जिन्होंने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। समारोह में प्रदेश के 75 जिलों से खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे थे। इन खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में लगभग 42 करोड़ के चेक बांटे गए।
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में सम्मान समारोह में खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खजाना खोल दिया। लखनऊ में आयोजित इन खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में उन्होंने लगभग 42 करोड़ के चेक बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया, उनके प्रति हमारा दायित्व बनता है कि हम भी उनका सम्मान करें। इस मौके पर उन्होंने कई घोषणाएं भी कीं। बृहस्पतिवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूपी ही नहीं बल्कि देश भर के उन खिलाड़ियों को बुलाया गया जिन्होंने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। समारोह में प्रदेश के 75 जिलों से खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे थे। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी विजेताओं का सम्मान किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करने वाले इन खिलाड़ियों ने साबित किया है कि वे देश के लिए जी जान से खेलते हैं। वे किसी एक प्रदेश के नहीं बल्कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश केपीएम का भी यही मूल मंत्र है।

 
विज्ञापन

2 of 7
लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में सम्मान समारोह में पहुंचीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाले एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे राजपत्रित अधिकारी, एवं पुलिस में डीएसपी बनाने के लिए प्रदेश सरकार सहमति जता चुकी है। साथ ही उनके मिलने वाली अनुदान राशि में बढ़ोतरी की भी घोषणा की। कुश्ती तथा एक अन्य खेल को दस साल के लिए गोद लेने, आवासीय छात्रावास में खिलाड़ियों की प्रतिदिन खुराक राशि 250 से बढ़ाकर 375 रुपये करने तथा लखनऊ में कुश्ती एकेडमी की स्थापना का एलान किया। उन्होंने कहा कि 16 जनपदों में खाली चल रहे खेल से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों की तैनाती भी शीघ्र ही की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में सम्मान समारोह में खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया अभियान का असर देखने को मिल रहा है। गर्व इस बात का है कि बेटियां आज कहां पहुंच गई हैं। उन्होंने सभी बच्चों से आह्वान किया वे खेलें। बेटा हो या बेटी, अभिभावक सभी को खेलने दें। नई शिक्षा नीति में भी खेल को इसलिए ही विषय के रूप में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना आदि मौजूद रहे।

4 of 7
लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में सम्मान समारोह में खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
जैवलिन थ्रो में स्वर्ण  पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपये दिए गए। रजत पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और पहलवान रवि दहिया को डेढ़ - डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए। हालांकि मीराबाई चानू स्वास्थ्य खराब होने के चलते समारोह में शामिल नहीं हो सकी। वहीं कांस्य पदक जीतने वालीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, बॉक्सर लवलीना, पहलवान बजरंग पुनिया को एक-एक करोड़ का पुरस्कार दिया गया। कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़, मुख्य कोच को 25 लाख और सहयोगी स्टाफ के अन्य सभी सदस्यों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए गए। महिला हॉकी टीम के सभी सदस्यों को 50-50 लाख, मुख्य कोच को 25 लाख, एवं स्टॉफ सदस्यों को दस दस लाख रुपये के चेक बांटे।
विज्ञापन

5 of 7
लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में सम्मान समारोह में खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
चौथे स्थान पर रहे पहलवान दीपक पुनिया एवं गोल्फर अदिति अशोक को 50-50 लाख का पुरस्कार दिया गया। मीराबाई चानू के प्रशिक्षक विजय शर्मा को भी 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
सम्मान समारोह में नृत्य प्रस्तुत करते आजमगढ़ के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले यूपी के खिलाड़ियों को यूपी सरकार की ओर से 25-25 लाख रुपये दिए गए। पुरस्कृत होने वालों में डिस्कस थ्रोअर सीमा पुनिया, जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी, पैदल चाल एथलीट  प्रियंका गोस्वामी, जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह, निशानेबाज सौरभ चौधरी एवं मेराज अहमद खान, नौकायन खिलाड़ी अरविन्द सिंह, मुक्केबाज सतीश कुमार शामिल रहे। हालांकि सौरभ चौधरी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इनके अलावा मेरठ से संबंध रखने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया और वाराणसी के ललित कुमार उपाध्याय को 25-25 लाख अतिरिक्त दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में सम्मान समारोह में खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने घोषणा की कि मेरठ में स्पोर्ट विवि खोला जा रहा है जिसका नाम मेजर ध्यान चंद्र के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक गांव पंचायत में एक खेल का मैदान बनाया जाएगा  एवं ओपन जिमे खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें