फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला तीज क्वींस ग्रुप प्रतियोगिता : रागिनी, वंदना और शाजिया बनीं सिरमौर

Thu, 19 Aug 2021 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अमर उजाला तीज क्वींस ग्रुप प्रतियोगिता में रागिनी व उनकी सहेलियों को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं अनिता श्रीवास्तव व कुसुम वर्मा के ग्रुप को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया है। पुरस्कार कब और कैसे मिलेगा इसकी घोषणा गुरुवार को की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला तीज प्रतियोगिता में प्रथम विजेता - फोटो : अमर उजाला
बीस सालों का साथ, एक दूसरे के लिए हर वक्त, हर घड़ी खड़े रहना, एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझना। इस खासियत को अपने में समेटे रागिनी, वंदना और शाजिया के ग्रुप को निर्णायक मंडल ने खूब पसंद किया। अमर उजाला तीज क्वींस ग्रुप प्रतियोगिता में रागिनी व उनकी सहेलियों को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं अनिता श्रीवास्तव व कुसुम वर्मा के ग्रुप को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया है। इसके अलावा निरुपमा, राधिका पिपलानी व रुचि जैन के ग्रुप का सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार कब और कैसे मिलेगा इसकी घोषणा गुरुवार को की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
अमर उजाला तीज प्रतियोगिता में विजेता - फोटो : अमर उजाला
सावन के महीने और तीजोत्सव की रौनक के बीच अमर उजाला की ओर से तीज क्वींस ग्रुप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके तहत तीन सखियों के समूह वाली फोटो तीज की थीम पर आमंत्रित की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रविष्टियां मिलीं, जिसमें से विजेता का चयन हमारे निर्णायक मंडल में शामिल जानी मानी कॉस्मेटोलॉजिस्ट व उद्यमी अनिता मिश्रा और इमेज कंस्लटेंट सौम्या चतुर्वेदी शामिल थीं।
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला तीज प्रतियोगिता में विजेता - फोटो : अमर उजाला
अनिता मिश्रा और सौम्या चतुर्वेदी ने बताया कि एक से बढ़कर एक प्रविष्टियां रहीं। इतनी बड़ी संख्या र्में आईं प्रविष्टियों में से विजेता की घोषणा मुश्किल थी। ऐसे में हमने थीम, मेकअप, कोआर्डिनेशन और थोड़े से ग्लैमर को आधार बनाया।

4 of 6
अमर उजाला तीज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विजेता रागिनी ने बताया कि उनकी दोस्ती 20 साल से अधिक पुरानी है। हमारे बीच की अंडरस्टैंडिंग ही हमें खास बनाती है। हम बिना कहे ही एक दूसरे को समझ लेते हैं। जब जहां और जैसी जरूरत होती है, हम एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं। इसके अलावा हममें यह विश्वास कूट-कूट कर भरा है कि हम अपने समाज के लिए कुछ करने में समर्थ हैं। दूसरे स्थान पर रहीं अनिता श्रीवास्तव, विनिता और संगीता का कहना है कि हम चित्रांशी विमेन एसोसिएशन की सदस्य हैं। हम सभी समाज के कमजोर वर्र्गों की महिलाओं के लिए समय-समय पर कार्य करते हैं और यही विशेषता हमें बांधे रखती है।
विज्ञापन

5 of 6
अमर उजाला तीज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
तीसरे स्थान पर रहीं कुसुम वर्मा, ओम सिंह और रेनू दुबे ने कहा कि हम सभी समय के पाबंद हैं। हम तीनों का ही मानना है कि त्यौहार प्राकृतिक संरक्षण का भी संदेश देते हैं। हम लोगों का मानना है कि तीज पर जितना महत्व नृत्य संगीत का है, उतना ही प्रकृति को सम्मान देने का भी है। तीज पर हमने हर दिन पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमर उजाला तीज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने भी जीता दिल : सृष्टि अपार्टमेंट की नीतू, अर्चना, दीपिका, गीता मेहरोत्रा, किरण, कीर्ति शर्मा, ममता सक्सेना, नताशा हसानीं, नीलम वर्मा, सपना त्रिपाठी, शालिनी अग्रवाल, शिखा जैन और उषा अग्रवाल का ग्रुप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें