फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...

विज्ञापन
1 of 9
आर्मी में भर्ती होने के लिए नौजवान लड़के बहुत से जतन करते हैं। यूपी के फैजाबाद जिले में रविवार को जवानों की भर्ती शुरू हुई। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन

देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...

2 of 9
डोगरा रेजीमेंट के हेलीपैड मैदान में रविवार को शुरू हुई जवानों की भर्ती में पहले दिन उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ी। शुरूआत अभ्यर्थियों की शैक्षिक आदि योग्यता के दस्तावेजों की जांच से सुबह पांच बजे हुई। इसके बाद अलग-अलग चरणों में 16 सौ मीटर की दौड़ कराई जा रही है।

विज्ञापन

देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...

3 of 9
जवानों की भर्ती के लिए उमड़ी भीड़ शनिवार से ही रेलवे से लेकर रोडवेज समेत छावनी परिसर के आस-पास जमा हो गई थी। सुबह भर्ती स्थल 153 इंफ्रैंट्री बटालियन पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) डोगरा के हेलिपैड ग्राउंड हजारों की भीड़ पहुंचने लगी। भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन से एडीएम सिटी, एडीएम नगर समेत एसपी सिटी, सीओ सिटी की अगुवाई भारी फोर्स तैनात की गई है। जिला प्रशासन ने सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।

देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...

4 of 9
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका भी के लोग भी सतर्क हैं। बेरोजगारी से तंग युवा वर्ग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 50 पदों के सापेक्ष भीड़ हजारों में उमड़ी है।
विज्ञापन

देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...

5 of 9
भर्ती सिपाही (जनरल डियूटी) के 47, सिपाही (लिपिक)-1, सिपाही (ईआर)-1, सिपाही (सफाई मैन)-1 के रिक्त पद के सापेक्ष किया जाना प्रस्तावित है। सेना के अधिकारी और जिला प्रशासन को भीड़ संभालनी चुनौती है।
विज्ञापन

देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...

6 of 9
भर्ती स्थल से दो किमी दूर बैरियर लगाया गया है। यहां कड़ी जांच के बाद सेना के जवान एक-एक कर अभ्यर्थियों को अंदर भेज रहे हैं, जहां से डोगरा के सामने मैदान में टोकन व दस्तावेजों की जांच के बाद दौड़ कराई जा रही है। एसपी सिटी आरएस गौतम का कहना है कि करीब 15 हजार सुबह जुट चुकी थी।
विज्ञापन

देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...

7 of 9
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने भर्ती के मद्देनजर आठ सेक्टर व छह सब सेक्टर बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। छावनी क्षेत्र के आसपास भीड़ वाले क्षेत्रों नियावां, रोडवेज बस स्टेशन, निर्मलीकुंड, गुप्तारघाट, कनौसा स्कूल आदि के पास मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...

8 of 9
पेयजल के लिए नगरपालिका को व्यवस्था का निर्देश दिया गया है जबकि  स्वास्थ्य विभाग को भी इस दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देश है।१५३ इन्फैंट्री बटालियन पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) डोगरा में रविवार से भर्ती प्रक्रिया ३१ अक्तूबर तक चलेगी। मेजर आशीष भारद्वाज के अनुसार भर्ती के पहले दिन 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी 1600 मीटर दौड़ में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...

9 of 9
उनकी दौड़ सुबह शुरू करा दी गई है। वहीं 26 अक्टूबर को बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और उड़ीसा के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दौड़ में फिट पाए गए अभ्यर्थीयों का शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें