राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में जनता कर्फ्यू का असर साफ नजर आ रहा है। सड़कों, गलियों और मोहल्लों में वीरानी है। कुछ खास जगहों को छोड़कर कहीं कोई नजर नहीं आ रहा है। वहीं, बाहर निकलने वाले लोगों से पुलिस प्रशासन के लोग पूछताछ कर उन्हें वापस घर भेज रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार को हर समय गुलजार रहने वाले स्थान वीरान नजर आ रहे हैं। शोरगुल बिल्कुल नहीं है। हालांकि, जगह-जगह नगर निगम के कर्मचारी साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने भी अपने वाहनों को सैनिटाइज किया।
बसों, ऑटो, ओला, ऊबर और ई रिक्शा किसी भी तरह के वाहन का संचालन पूरी तरह बंद है। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखकर प्रशासन हरसंभव सतर्कता बरत रहा है।