फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: सब्जी व राशन के लिए उमड़ी भीड़, आसमान पर पहुंच गए दाम

Sat, 21 Mar 2020 04:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
सब्जी व राशन खरीदने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
पार्श्वगायिका कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद खुर्रमनगर व आसपास की बाजारें बंद करवा देने के बाद सब्जी व राशन लेने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखते हुए सब्जी वालों ने मनमाने दाम वसूले।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने दूध, राशन, दवाइयों सहित आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर कोई रोक नहीं लगाई है, लेकिन खुर्रमनगर बाजार के बंद होने की खबर फैलते ही उपभोक्ताओं में लॉकडाउन की आशंका बढ़ गई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसी डर में चौक, उदयगंज, गोमतीनगर, अलीगंज, मुंशीपुलिया, अमीनाबाद, चारबाग सहित कई बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रकाबगंज अनाज बाजार में अनाज खरीदने के लिए लोग पहुंच गए। जबकि लोगों ने खाने के लिए सब्जियां भी जुटानी शुरू कर दीं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इससे सब्जियाें के दाम भी बढ़ाकर बेचे गए। वृन्दावन में तो सब्जियों के भाव आसमान छू गए। यहां परवल 200 रुपये किलो और तोरई 100 रुपये किलो बिकी। हालांकि आलू 30 रुपये किलो, प्याज 40 रुपये, गोभी 30 रुपये पीस, मटर 60 रुपये किलो, टमाटर 40 रुपये व लहसुन 120 रुपये में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चौक में भी बढ़ाए दाम
चौक व ठाकुरगंज में आलू 30 रुपये, टमाटर 60 रुपये, प्याज 30 रुपये, खीरा 20 रुपये के दो, गोभी 25 रुपये प्रति फूल, कद्दू 30 से 35 रुपये, बैंगन 40 रुपये किलो रेट से बिका। वहीं राजाजीपुरम में लहसुन 100 से 120 रुपये, घुइयां 70 से 80 रुपये किलो, भिंडी 60 से 80 रुपये, तोरई 40 से 60 रुपये, लौकी 20 से 30 पीस, कटहल 50 से 60 रुपये किलो, मटर 30 से 40 रुपये, शिमला 80 रुपये, टमाटर 20 से 30 रुपये, हरी मिर्च 80 रुपये, हरा धनिया 80 रुपये किलो बिका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें