फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से मुंबई के टिकट की कीमत जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे

Tue, 29 May 2018 02:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
 ट्रेनों में सीटों की जबरदस्त मारामारी है। यात्री कन्फर्म सीट के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं, जिनका किराया आसमान छू रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेमो
लखनऊ से मुम्बई के लिए सुविधा स्पेशल का टिकट रविवार को 9,050 रुपये में बिका। गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की दिक्कत है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
खासकर दिल्ली, मुम्बई, जम्मू, पंजाब, देहरादून व हावड़ा की ट्रेनों में। 28 मई को मुम्बई जाने वाले यात्रियों को पुष्पक से लेकर कुशीनगर व अवध एक्सप्रेस तक में लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ा।

4 of 5
डेमो
मजबूर होकर उन्हें गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस सुविधा स्पेशल (82910) से टिकट करवाना पड़ा जिसका सेकंड एसी का टिकट 9,050 रुपये में बिका। जबकि थर्ड एसी का टिकट 6,340 रुपये और स्लीपर का 2,425 रुपये में यात्रियों ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
इतना ही नहीं पैसेंजरों ने कन्फर्म होने की उम्मीद में वेटिंग के टिकट ऑनलाइन बनवा लिए। वहीं लखनऊ से मुम्बई जाने वाली पुष्पक (12533) में फर्स्ट, सेकंड व थर्ड एसी का किराया क्रमश: 3985, 2325 व 1605 रहा और वेटिंग 7, 51 व 74 थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें