हौसला बुलंद हो तो हर जंग जीती जा सकती है। कुछ इसी अंदाज में लखनऊ में एसजीपीजीआई की टीम मरीजों के इलाज में लगी हुई है। कोई बच्चों को अकेला छोड़ कर आया है तो किसी को पूरे परिवार की चिंता है। इन तमाम पारिवारिक परेशानियों के बावजूद पीजीआई के नर्सिंगकर्मी पूरी तन्मयता से अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुटे हुए हैं। नर्सिंगकर्मियों ने बताए अपने अनुभव।