फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में युवक ने लगाई छलांग, फिर खुद को बचाने के लिए करने लगा ये काम

Tue, 21 Jan 2020 12:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
गोमती में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गोमतीनगर के रिवर फ्रंट पर सोमवार सुबह एक युवक ने गोमती में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगाकर तलाश शुरू किया, पर देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर ने अन्य थानों की पुलिस को भी सूचना दे दी है। अंधेरा होने से पुलिस अब मंगलवार को तलाश शुरू करेगी। गोमती पर बने रिवर फ्रंट से सोमवार सुबह एक युवक ने छलांग लगाई। युवक वहां पहुंचा, कुछ देर तक टहलता रहा।
विज्ञापन

2 of 5
फर्श पर रखा स्वेटर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद स्वेटर उतारकर नदी किनारे बने फर्श पर रख दिया। वहां से फिर छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद खुद को बचाने को उसने चीखना शुरू किया। नदी में कूदता देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे के मुताबिक नदी में युवक की तलाश को चार गोताखोर लगाए गए थे। हालांकि, देर शाम तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। अंधेरा होने के कारण अब मंगलवार की सुबह से तलाश की जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नाराज गोताखोरों का इंकार
प्रभारी निरीक्षक ने गोताखोरों से युवक की तलाश करने को कहा। इस पर उन्होंने विरोध कर दिया। कहा कि भत्ता नहीं मिला, काम नहीं करेंगे। किसी तरह उन्होंने गोताखोरों को मनाया। कुछ रुपये दिए। इसके बाद गोताखोर नदी में उतरे। तब तक काफी देर हो चुकी था। तेज बहाव में युवक दूर जा चुका था। प्रभारी निरीक्षक ने गोताखोरों के विरोध करने की बात से इंकार किया है।

 

4 of 5
गोमती में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
नदी में खुद को बचाने की कोशिश करता रहा युवक
युवक जब नदी में कूदा तो उस वक्त कई लोगों ने देख लिया। उसने नदी से कई बार बाहर निकलने की कोशिश की पर तेज बहाव के कारण उसका प्रयास सफल नहीं हो सका। वहीं आसपास के लोग नदी में भीषण ठंड के कारण नहीं उतरे, क्योंकि पानी बर्फ की तरह ठंडा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोमती में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुछ लोग युवक का वीडियो बनाने में जुटे रहे। पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर केवल स्वेटर मिला है। अन्य थानों को सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें