फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास में घुसकर युवक दोस्त ने युवती का गला रेता, खून से हुई लथपथ, हालत गंभीर

Tue, 21 Jan 2020 12:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
घायल युवती, चिनहट के इसी कमरे में रहती है युवती - फोटो : amar ujala
लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह एक निजी छात्रावास में रहने वाले युवती का गला उसके युवक दोस्त ने रेत दिया। इससे पहले दोनों में मोबाइल पर झगड़ा हुआ था। हॉस्टल में युवती के साथ रहने वाली उसकी बाराबंकी निवासी रूम पार्टनर ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से घायल युवती को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है, लेकिन युवती अभी खतरे से बाहर नहीं है। पुलिस ने घायल युवती की रूम पार्टनर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कमिश्नर ने मामले में तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मोबाइल बंद जा रहा है। आरोपी युवक जख्मी युवती का और उसकी रूम पार्टनर का मोबाइल अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखंड इंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक, मूलरूप से महराजगंज निवासी 25 वर्षीय युवती अपनी बड़ी बहन के साथ चिनहट के कमता स्थित वासुदेव नगर इलाके में एक निजी महिला छात्रावास में छह महीने से रह रही है। युवती की बड़ी बहन नाका इलाके में एक मोबाइल की दुकान में काम करती है। जबकि युवती व उसकी रूम पार्टनर एक निजी कंपनी में काम करती हैं। साथ ही युवती एक निजी कोचिंग सेंटर से बैंकिंग की तैयारी कर रही है। युवती की बड़ी बहन बीमार पिता को देखने 14 जनवरी को गांव चली गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
हॉस्टल - फोटो : amar ujala
रूम पार्टनर के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे युवती का दोस्त हॉस्टल पहुंचा। इस दौरान दोनों सो रही थीं। कमरे में युवती व उसका दोस्त बातें करने लगे तो रूम पार्टनर चाय बनाने किचन में चली गई। कुछ देर बाद युवती के चीखने की आवाज सुनाई दी तो रूम पार्टनर भागकर कमरे में पहुंची। उसने देखा कि युवती का दोस्त चाकू लेकर हमला कर रहा था। विरोध पर आरोपी युवक जख्मी युवती के रूम पार्टनर को धक्का देकर भाग निकला। रूम पार्टनर के मुताबिक, उसने आरोपी का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद रूम पार्टनर कमरे में लौटी तो देखा युवती खून से लथपथ बिस्तर पर तड़प रही थी और फर्श व दीवार पर खून के छींटे बिखरे थे। सूचना पर पहुंची घायल युवती की बड़ी बहन व रूम पार्टनर ने उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां से ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। देर शाम डॉक्टरों ने घायल युवती का ऑपरेशन किया। हालांकि, अभी वह खतरे से बाहर नहीं है।

 

4 of 6
इसी कमरे में रहती है युवती - फोटो : amar ujala
दो घंटे बाद दी पुलिस को सूचना
सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखंड के मुताबिक, ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दिए बिना इलाज करने से इन्कार कर दिया। करीब 12 बजे पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की एक टीम ट्रॉमा भेजी गई। जबकि छात्रावास में पड़ताल के लिए इंस्पेक्टर चिनहट सचिन सिंह को भेजा गया। मौके से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन

5 of 6
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी भाषा में बात कर रहा था आरोपी युवक
रूम पार्टनर ने पुलिस को बताया कि जख्मी युवती और आरोपी दोनों करीबी दोस्त हैं। आरोपी अक्सर आता-जाता था। कुछ दिनों से दोनों में मोबाइल पर झगड़ा होे रहा था। हालांकि, दोनों आमने-सामने कोई विवाद नहीं करते थे। पुलिस के मुताबिक, जख्मी युवती बोल नहीं पा रही है। वहीं, उसकी रूम पार्टनर को भी आरोपी का नाम नहीं पता है। उसने सिर्फ इतना बताया कि आरोपी सांवले रंग का है और काले रंग का स्वेटर पहने था। वह भोजपुरी भाषा में बात कर रहा था। पुलिस ने पायल के मोबाइल से मिले आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। हालांकि मोबाइल बंद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तीन दिन पहले घर से भगाया था
रूम पार्टनर के मुताबिक, तीन दिन पहले बारिश के दौरान रात को आरोपी युवक छात्रावास पहुंचा था। इस दौरान उसकी व युवती की कहासुनी हुई थी। इससे नाराज होकर युवती ने आरोपी को डांटकर भगा दिया था। इसे लेकर दोनों के बीच काफी बहस भी हुई थी। आशंका है कि इसी अपमान के कारण आरोपी ने युवती पर हमले की साजिश रची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें