फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली चड्ढी में साजन चले ससुराल: गले में लाल टाई ऊपर नीला सूट, रूठी बीवी को मनाने ऐसे निकले दूल्हे राजा, देखें वीडियो

Wed, 06 Jul 2022 05:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
अजीबो-गरीब पहनावे में युवक - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में अपने अजीबो-गरीब पहनावे को लेकर एक युवक सुर्खियों में है। सिर पर पगड़ी, कोट-टाई पहनकर जब वो सड़क पर निकला तो लोगों की नजर उसकी टांगों पर पड़ी। कोट-टाई के साथ पैंट की जगह उसने केवल नीले रंग की अंडरवियर पहन रखी थी। इस अजीब पोशाक को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली चीज उसकी पीठ पर थी। जिसकी वजह जानकर लोगों ने हंसने के साथ ही उसके प्रति सहानुभूति भी जताई। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये युवक केवल पब्लिसिटी स्टंट कर रहा है ताकि फेमस होकर सोशल मीडिया के जरिए पैसा कमा सके। युवक की पहचना बंसीलाल यादव पुत्र साधू यादव निवासी सेनपुर अंबेडकर नगर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

2 of 7
अजीबो-गरीब पहनावे में युवक - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अयोध्या की सड़कों पर एक युवक जिसकी पहचान बंसीलाल के रूप में हुई है, वह दूल्हे की पोशाक पहनकर निकला। उसकी पोशक ने सभी को हैरान कर दिया। सिर पर पगड़ी और कोट-टाई के साथ पैंट की जगह उसने नीली रंग की अंडरवियर पहन रखी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
अजीबो-गरीब पहनावे में युवक - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी साथ नहीं रहती इसलिए वह इस पोशाक में नगर में घूम रहा है। 

4 of 7
अजीबो-गरीब पहनावे में युवक - फोटो : अमर उजाला
युवक ने अपनी पीठ पर पत्नी के छोड़ जाने का पोस्टर भी लगाया हुआ है। युवक की इस अजीबो-गरीब हरकत पर कई लोगों ने उससे बात भी की।
विज्ञापन

5 of 7
अजीबो-गरीब पहनावे में युवक - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों का मानना है कि युवक का मकसद फेसबुक और यूट्यूब पर वीडियो डालकर पैसा कमाना है। हालांकि, अभी तक मामले की सच्चाई पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन

6 of 7
अजीबो-गरीब पहनावे में युवक - फोटो : अमर उजाला
युवक ये तो बता रहा है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है, हालांकि पत्नी के संबंध में, जैसे कि वह कहां रहती है, किन कारणों से उसे छोड़कर चली गई, ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजीबो-गरीब पहनावे में युवक - फोटो : अमर उजाला
बहरहाल युवक अपने हुलिये के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें