ये तस्वीरें हैं पॉलीटेक्निक चौराहे की। गलत दिशा से एक कार और एक रिक्शा आता दिखा। दरोगा जी ऐसे पेश आए जैसे कार दिखी ही नहीं। दिखती भी कैसे? वो तो उसे देखना ही नहीं चाहते थे! (सभी तस्वीरें- कुलदीप सिंह)
ई-रिक्शा इस इलाके में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद धड़धड़ाते हुए चला आ रहा था, वो भी गलत दिशा से। दरोगा जी ने भी आसान शिकार देखा। इसीलिए उन्हें सिर्फ ई-रिक्शा दिखा।
ऐसे शिकार को कोई छोड़ता है क्या? इसलिए लपकने के लिए दौड़ पड़े। बैठी सवारियों को उतारकर पैदल किया और चालक को तमतमाए हुए हुक्म दिया-चलो चौकी! ई-रिक्शा वाला नाफरमानी न कर दे, इसलिए उसमें खुद सवार हो लिए।