राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। सुबह से धूप खिली थी पर दोपहर में फुहारें पड़ने लगीं। गरज-चमक के साथ हुई बारिश के कारण तापमान कुछ गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में भी ऐसी ही हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। लखनऊ व आसपास के जिलों में भी कई जगह ओले पड़ने की खबर है।