हिंदुत्व के पुरोधा और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित उनके आवास पर राजनेताओं का जमघट लग गया। बसपा सुप्रीमो मायावती भी रविवार सुबह उनके घर पहुंची और अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किया। मुख्यमंत्री योगी ने सुबह उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
वहीं, लखनऊ भर में कल्याण सिंह को श्रद्घांजलि देने के लिए होर्डिंग लगाई गई हैं।