फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिलाओं पर दिखाई बर्बरता, दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटा, तस्वीरें

Sat, 10 Sep 2016 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
सीएम अखिलेश यादव ने दो दिन पहले ही पुलिस अफसरों को हिदायतें दी। उन्हें जनता से अच्छा सुलूक करने को कहा। पर, ये हिदायतें राजधानी पुलिस को दो दिन भी याद नहीं रही। मामला गुड़ंबा थाने का है।  किसानों की समस्या को लेकर विधान भवन के सामने प्रदर्शन का एलान करने वाले एनजीओ संचालक की कातिलाना हमले के दो साल पुराने मामले में गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

2 of 10
एनजीओ से जुड़े ग्रामीणों ने सैकड़ों महिलाओं की मदद से गुडंबा थाना घेर लिया और जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

3 of 10
इंस्पेक्टर गुडंबा हृषिकेश यादव बताते हैं कि वर्ष 2014 में मड़ियांव के रौशनाबाद गोलीकांड के मुख्य आरोपी आमीन बेग को बृहस्पतिवार रात कुर्सी रोड स्थित एक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। आमीन को शुक्रवार सुबह मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

4 of 10
इस बीच उसके सहयोगी जेयर अली ने रिहाई के लिए सिफारिश की। बात न बनने पर ग्रामीणों व आमीन के एनजीओ से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन करने लगा। महिलाओं को थाने का घेराव व प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ते देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

5 of 10
आमीन बेग को जेल भेजे जाने से आक्रोशित महिलाओं को पुलिसकर्मियों से भिड़ते देख एएसपी ट्रांसगोमती जय प्रकाश व सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी ने आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी के साथ महिला पुलिसकर्मियों की मांग की।
विज्ञापन

6 of 10
सीओ क्राइम अमिता सिंह पुलिस लाइन से महिला रिक्रूट कांस्टेबलों को लेकर मौके पर पहुंचीं। अफसरों का इशारा मिलते ही पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी भांजनी शुरू की। भगदड़ के बीच आठ प्रदर्शनकारियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

7 of 10
साजिशन जेल भेजने का आरोप
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संगम समाज सेवा संस्थान नामक एनजीओ के प्रवक्ता जेयर अली ने संगठन के  प्रदेश अध्यक्ष आमीन बेग की साजिशन गिरफ्तारी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संगठन ने किसानों के क्रेडिट कार्ड की समस्या को लेकर शनिवार को विधान भवन के सामने प्रदर्शन का एलान किया था।

8 of 10
संगठन से जुड़े सैकड़ों लोगों के प्रदर्शन का नेतृत्व आमीन बेग को करना था। बड़ी संख्या में किसानों के उमड़ने की संभावना के चलते पुलिस ने साजिश के तहत आमीन बेग को पुराने मामले में गिरफ्तार किया और अवैध असलहे की बरामदगी दिखाकर जेल भेज दिया।

9 of 10
एनजीओ संचालक पर हैं कई संगीन मुकदमे
सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी ने बताया कि रोशनाबाद गोलीकांड के मुख्य आरोपी आमीन बेग पर विभिन्न थानों में संगीन अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। रोशनाबाद गोली कांड की तफ्तीश 2015 में गुडंबा पुलिस को सौंपी गई थी। सुबूत जुटाने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। पता चला कि गुडंबा के गांव भाखामऊ निवासी आमीन की बाराबंकी के कुर्सी थाने के अगासर गांव में चरबी फैक्ट्री है। इसके अलावा उसने एनजीओ खोलकर बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ रखा है।
विज्ञापन

10 of 10
थाने पर धावा बोलने की कोशिश में भिड़ंत
प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार सुबह कुर्सी रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू की। भीड़ बढ़ने के साथ प्रदर्शन जोर पकड़ता रहा। दोपहर बाद तक कोई नतीजा न निकलते देख महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को चप्पल दिखाकर नारे लगाए और भीड़ ने थाने पर धावा बोलने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों से हाथापाई हुई। इस बीच पुलिस लाइन से पहुंची दो सौ महिला पुलिसकर्मियों को अफसरों ने भीड़ खदेड़ने का आदेश दिया और रिक्रूट महिला सिपाहियों ने महिलाओं पर लाठी भांजनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें