फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने श्रीकृष्ण पर बरसाए फूल तो डिंपल संग अखिलेश भी बोले- 'राधे-राधे'

Tue, 04 Sep 2018 12:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
janmashtami - फोटो : amar ujala
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरा लखनऊ कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा। रात 12 बजते ही मंदिर और ठाकुरद्वारे शंख और घंटा-घड़ियाल से गूंज उठे। श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच लोगों ने उनका स्वागत कर पूजन-अर्चन किया। राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा राजधानी की पुलिस लाइन में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 10
janmashtami - फोटो : amar ujala
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में प्रभु श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। झाकियों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है।
विज्ञापन

3 of 10
janmashtami - फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ की पुलिस लाइन में परपंरागत तरीके से इस बार भी प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। यहां राज्यपाल नाईक, मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दीप जलाकर सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ किया। तीनों ने राधे-कृष्ण पर पुष्प वर्षा की तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 

4 of 10
janmashtami - फोटो : amar ujala
यहां उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश वीके सिंह, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पहुंचे लोग रंगारंग कार्योक्रमों से मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

5 of 10
janmashtami - फोटो : amar ujala
उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे परिसरों में जन्माष्टमी उत्सव पर सुंदर झाकियां सजाई गईं। यहां भी जन्माष्टमी के मौके पर मेले सा ओयाजन रहा। 
विज्ञापन

6 of 10
janmashtami - फोटो : amar ujala
राजधानी में गोमती तट स्थित खाटू श्याम मंदिर, शहीद पथ के निकट स्थित इस्कान मंदिर, लालबाग स्थित हरीओम मंदिर सहित दर्जनों मंदिरों श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया था और उनकी लाइटिंग की गई थी। 
विज्ञापन

7 of 10
janmashtami - फोटो : amar ujala
इस्कान मंदिर में महापौर संयुक्ता भाटिया भी पूजा अर्चना में शामिल हुईं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी सांसद डिंपल यादव के साथ इस्कान मंदिर पहुंचे।

8 of 10
janmashtami - फोटो : amar ujala
पूर्व सीएम ने सपत्नी भगवान कृष्ण का दूध-दधि से अभिषेक कर विधिविधान से पूजा अर्चना की।

9 of 10
janmashtami - फोटो : amar ujala
इस्कॉन में कृष्ण भक्ति देखते ही बनी। लोग ढोल-मजीरों के बीच कृष्ण वंदना पर खूब झूमे।
विज्ञापन

10 of 10
janmashtami - फोटो : amar ujala
देर रात तक मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए झाकियां देखने के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें