नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की.. के जैकारों संग आधी रात के साथ ही घरों, मंदिरों में शंख घंटे गूंज उठे। यशोदानंदन के जन्म पर जैकारों की गूंज के बीच रविवार आधी रात कान्हा नगर के अधिकतर घरों-ठाकुरद्वारों में जन्मे। वहीं कई जगहों पर सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाने की तैयारियां हैं। रविवार को ही मध्यरात्रि को अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और मध्यरात्रि के साथ बने जयंती योग के चलते गृहस्थों ने नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गई।
विज्ञापन
2 of 8
जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण जन्म के बाद घरों-मंदिरों में भोग प्रसाद बंटे और कीर्तन हुये। अब सोमवार को भी नगर में पुलिस लाइन्स, इस्कान मंदिरों, कई ठाकुरद्वारों, मंदिरों में सजी झांकियों के बीच श्रीकृष्ण जन्म मनाया जायेगा।
विज्ञापन
3 of 8
जन्माष्टमी
सोमवार को उदया तिथि में अष्टमी मिलने के कारण भी कई घरों और मंदिरों में जन्माष्टमी मनेगी। कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान का जन्म दर्शाने के लिये काटे जाने वाला नाल वाले खीरे में भारी तेजी रही।
4 of 8
जन्माष्टमी
डालीगंज, निशातगंज, गोमतीनगर, कैसरबाग, पुराने लखनऊ समेत कई इलाकों में नाल वाला मोल भाव के बीच रविवार को खीरा 50 से 100 तक रुपये की कीमत में भी बिकता दिखा। मौसमी फल केला, अमरुद, सेब, अनार दिनों की अपेक्षा अधिक दामों में बिके।
विज्ञापन
5 of 8
जन्माष्टमी
गीता परिवार लखनऊ ने रविवार को लोकेश्वरनाथ महादेव मंदिर बड़ा बरहा आलमबाग लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई। बच्चे श्रीकृष्ण, राधा, सखा व ग्वाल.बाल के रंगबिरंगे परिधानों में पहुंचे। मंदिर प्रांगण में झांकी सजाई गई। जन्माष्टमी से संबंधित प्रश्नोत्तरी, श्रीकृष्ण.राधा वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
6 of 8
जन्माष्टमी
सांस्कृतिक संध्या में कान्हा की लीलाओं का मंचन हुआ। कान्हा के तमाम गानों पर प्रस्तुति के बाद माखनचोर आ मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशु गोयल, श्रवण नायक, अरविन्द शर्मा की मौजूदगी में प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
7 of 8
जन्माष्टमी
डालीगंज माधव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाते हुए श्रीमाधव मन्दिर व इस्कॉन युथ फोरम के भक्तों ने डालीगंज के व्यापारियों के साथ हरे कृष्ण हरे कृष्ण संकीर्तन द्वारा नाचते गाते मृदंग, करतल, शंख, झमिया बजाते हुये कीर्तन यात्रा निकाली।