लखनऊ से उदयपुर और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उदयपुर के लिए जहां हमसफर एक्सप्रेस चलाई जाएगी वहीं, गोरखपुर से चंडीगढ़ वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेल चलाई जाएगी। नवरात्रि में दोनों ट्रेनों के शुरू होने से लोगों का बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 5
humsafar express
- फोटो : amar ujala
हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन पाटलिपुत्र से उदयपुर के लिए वाया लखनऊ रवाना होगी। ये ट्रेन 10 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी से रवाना होगी। जबकि पाटलिपुत्र से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 12 अक्टूबर से संचालित होगी। उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (19669) उदयपुर सिटी से दोपहर 12:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:20 बजे लखनऊ होते हुए रात सवा नौ बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन
3 of 5
humsafar express
- फोटो : amar ujala
वापसी में पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19670) प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से रात 12:10 बजे चलकर दोपहर 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह 8:20 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर, कानपुर, कन्नौज,फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, चन्दरिया व मावली स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें थर्ड एसी की कुल 16 बोगियां होंगी।
4 of 5
special train
- फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन 18 से
नवरात्रि में यात्रियों की राहत के लिए गोरखपुर से चंडीगढ़ वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल (04924) प्रत्येक गुरुवार को 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चंडीगढ़ से रात सवा 11 बजे चलकर सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम साढ़े पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल (04923) प्रत्येक शुक्रवार को 19 अक्तूबर से 16 नवंबर तक रात 10.10 बजे गोरखपुर से रवाना होकर सुबह 3:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी और दोपहर 2:25 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। ट्रेन बस्ती, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट में रुकेगी। इसमें जनरल की सात, स्लीपर की नौ, थर्ड एसी की चार, सेकेंड की एक और फर्स्ट व सेकेंड का एक कम्पोजिट कोच होगा।